--:--

ओम गवेल बने छ:ग श्रमजीवी पत्रकार संघ कोरबा जिला महासचिव, संघ का जताया आभार।

0
Untitled-512.webp

छत्तीसगढ़/कोरबा छत्तीसगढ़ श्रमजीवी पत्रकार संघ कोरबा जिला की महत्वपूर्ण बैठक कटघोरा में शुक्रवार को संपन्न हुई, जहां संगठन विस्तार और पत्रकार हितों को लेकर कई अहम निर्णय लिए गए। बैठक में प्रदेश अध्यक्ष अरविंद अवस्थी, प्रदेश महासचिव विश्वदीपक राई एवं प्रदेश महामंत्री मनोज मिश्रा की अनुशंसा पर जिला मार्गदर्शन मंडल सदस्य कृष्ण गोपाल मित्तल, हितेश अग्रवाल, राहुल डिक्सेना, विनोद साहू और देवेंद्र श्रीवास के नेतृत्व में जिला अध्यक्ष शशिकांत ने कोरबा जिले के वरिष्ठ पत्रकार ओम गवेल को कोरबा जिला महासचिव की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई।
ओम गवेल को यह दायित्व मिलने के बाद पत्रकार जगत में उत्साह का माहौल देखा गया। संगठन के पदाधिकारियों एवं पत्रकार साथियों ने उन्हें शुभकामनाएं देते हुए भरोसा जताया कि उनके नेतृत्व में संगठन और अधिक मजबूत होगा तथा पत्रकार हितों की आवाज बुलंद होगी।

नई जिम्मेदारी मिलने पर ओम गवेल ने प्रदेश एवं जिला नेतृत्व सहित सभी वरिष्ठ पत्रकारों और साथियों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि संगठन ने उन पर जो विश्वास जताया है, वह उनके लिए सम्मान के साथ बड़ी जिम्मेदारी भी है। उन्होंने कहा कि वे पत्रकारों के अधिकार, सम्मान और सुरक्षा के लिए पूरी निष्ठा एवं ईमानदारी से कार्य करेंगे।

पत्रकारिता के क्षेत्र में ओम गवेल का नाम लंबे समय से सक्रिय और संघर्षशील पत्रकारों में गिना जाता है। कुसमुंडा ब्लॉक में उन्होंने लगातार 5 वर्षों तक अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी संभालते हुए पत्रकार हितों से जुड़े कई उल्लेखनीय कार्य किए। उनके नेतृत्व में कुसमुंडा में आयोजित जिलास्तरीय श्रमजीवी पत्रकार संघ का भव्य कार्यक्रम पूरे जिले में चर्चा का विषय बना और इसकी व्यापक सराहना हुई।

इतना ही नहीं, उनके प्रयासों से कुसमुंडा क्षेत्र में पत्रकारों के लिए भवन निर्माण की दिशा में भी महत्वपूर्ण पहल हुई है। उद्योग मंत्री लखन लाल देवांगन द्वारा पत्रकार भवन निर्माण की घोषणा के बाद क्षेत्र के पत्रकारों में नई उम्मीद जगी है।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए ओम गवेल ने कहा कि श्रमजीवी पत्रकार संघ केवल एक संगठन नहीं, बल्कि पत्रकारों की आवाज और उनके अधिकारों की लड़ाई लड़ने वाला सशक्त मंच है। उन्होंने कहा कि निष्पक्ष पत्रकारिता, पत्रकार सुरक्षा और संगठन की मजबूती के लिए वे लगातार संघर्ष करते रहेंगे।

बैठक में कोरबा जिले सहित विभिन्न ब्लॉकों से बड़ी संख्या में पत्रकार, पदाधिकारी एवं सदस्य उपस्थित रहे। सभी ने ओम गवेल को नई जिम्मेदारी के लिए बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल कार्यकाल की कामना की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *