--:--

सलिहाभांठा उपचुनाव में प्रभा रामप्रसाद कंवर की शानदार जीत, भारी बहुमत से दर्ज की विजय।

0
IMG_20260601_195316.jpg

गौतम कुमार संवाददाता उरगा/करतला।

छत्तीसगढ़/कोरबा करतला विकासखंड के ग्राम पंचायत सलिहाभांठा में संपन्न सरपंच उपचुनाव में प्रभा रामप्रसाद कंवर ने शानदार प्रदर्शन करते हुए भारी बहुमत से जीत दर्ज की है। निर्वाचन ड्यूटी में तैनात अधिकारियों द्वारा मतगणना के बाद उपलब्ध कराई गई जानकारी के अनुसार प्रभा रामप्रसाद कंवर ने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी को बड़े अंतर से पराजित किया।

परिणाम सामने आते ही पंचायत क्षेत्र में उनके समर्थकों के बीच खुशी की लहर दौड़ गई। समर्थकों ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर जीत का जश्न मनाया और इसे विकास, विश्वास एवं अनुभव की जीत बताया।

गौरतलब है कि सलिहाभांठा सरपंच उपचुनाव इस बार पूरे क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ था। चुनावी मैदान में पूर्व गृहमंत्री ननकीराम कंवर के परिवार के दो सदस्य आमने-सामने थे। एक ओर पूर्व सरपंच और अनुभवी प्रत्याशी प्रभा रामप्रसाद कंवर थीं, जबकि दूसरी ओर विजय कंवर चुनाव मैदान में थे।

चुनाव प्रचार के दौरान पंचायत विकास, अधूरे कार्यों को पूरा करने, पेयजल, सड़क, स्वच्छता और जनहित की योजनाओं को लेकर दोनों प्रत्याशियों ने मतदाताओं के बीच व्यापक जनसंपर्क किया था। अंततः मतदाताओं ने प्रभा रामप्रसाद कंवर के पक्ष में अपना जनादेश दिया।

प्रभा रामप्रसाद कंवर ने अपनी जीत पर पंचायतवासियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह जीत पूरे ग्राम पंचायत की जनता की जीत है। उन्होंने भरोसा दिलाया कि पंचायत के सभी वर्गों को साथ लेकर विकास कार्यों को प्राथमिकता दी जाएगी तथा अधूरे कार्यों को पूरा करने के लिए पूरी प्रतिबद्धता के साथ कार्य किया जाएगा।

इस जीत के साथ ही पंचायत की राजनीति में एक बार फिर अनुभव और जनविश्वास की मजबूत वापसी देखने को मिली है। अब पंचायतवासियों को उम्मीद है कि विकास कार्यों को नई गति मिलेगी और क्षेत्र की मूलभूत समस्याओं के समाधान की दिशा में तेजी से काम होगा।

हालांकि प्रशासन की ओर से विस्तृत आधिकारिक परिणाम पत्र जारी किया जाना शेष है, लेकिन निर्वाचन ड्यूटी में मौजूद अधिकारियों द्वारा उपलब्ध कराए गए मतगणना आंकड़ों के अनुसार प्रभा रामप्रसाद कंवर ने भारी बहुमत के साथ जीत सुनिश्चित कर ली है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *