शीर्षक: छत्तीसगढ़ शासन के निर्देशानुसार पीएम श्री आत्मानंद स्कूल तिलकेंजा में समर कैंप का आयोजन, बच्चों में कला और कौशल निखारने की अनूठी पहल।
गौतम कुमार संवाददाता उरगा
कोरबा (छत्तीसगढ़) बच्चों की प्रतिभा को निखारने और ग्रीष्मकालीन अवकाश का सदुपयोग करने के उद्देश्य से छत्तीसगढ़ शासन के निर्देशानुसार पीएम श्री स्वामी आत्मानंद शासकीय उत्कृष्ट विद्यालय (SAGHES), तिलकेंजा कोरबा में एक भव्य समर कैंप (ग्रीष्मकालीन शिविर) का आयोजन 01-06-2026 से 15-06-2026 तक किया जा रहा है।
शिविर का शुभारंभ 01-06-2026 को विद्यालय के प्राचार्य श्री एम आर श्रीवास ज् और समस्त शिक्षकगणों की उपस्थिति में दीप प्रज्वलित कर किया गया। इस शिविर को लेकर स्कूली बच्चों में भारी उत्साह देखा जा रहा है।
इस बहुआयामी समर कैंप में बच्चों को केवल किताबी ज्ञान से अलग, उनके सर्वांगीण विकास के लिए विभिन्न क्षेत्रों का प्रशिक्षण दिया जा रहा है, जिसमें मुख्य रूप से शामिल हैं:चित्रकारी और रंगाई, कला और शिल्प, मिट्टी के मॉडल बनाना (क्ले मॉडलिंग), योग और ज़ुम्बा, शारीरिक गतिविधियाँ , नाटक ,सांस्कृतिक खेल और मनोरंजक गतिविधियाँ ,वाद-विवाद और तात्कालिक भाषण (बिना तैयारी के बोलना),व्यक्तित्व विकास (पर्सनैलिटी डेवलपमेंट), पर्यावरण जागरूकता गतिविधियाँ, सुलेख (सुंदर लिखावट की कला)
आदि के साथ-साथ बच्चो के लिए प्रतिदिन स्वादिष्ट नास्ता कि भी व्यवस्था कि गयी है।
इस अवसर पर संस्था के प्राचार्य ने बताया कि पीएम श्री योजना के अंतर्गत विद्यालय बच्चों के मानसिक और शारीरिक विकास के लिए लगातार प्रयासरत है। ग्रीष्मकालीन शिविर से बच्चों में रचनात्मकता बढ़ती है और उनका आत्मविश्वास मजबूत होता है।
तिलकेजा क्षेत्र के पालकों और स्थानीय ग्रामीणों ने स्कूल प्रबंधन की इस पहल की सराहना की है।
