उरगा मंडल की कार्यसमिति बैठक संपन्न, प्रदेश कार्य समिति की प्रस्ताव का किया गया वाचन।

गौतम कुमार संवाददाता उरगा:
केंद्रीय नेतृत्व के आह्वान पर प्रदेश व जिला भाजपा के निर्देशानुसार अनिवार्य मण्डल कार्यसमिति की बैठक ग्राम सालिहाभाटा में आयोजित की गई।,बैठक का शुभारंभ भारत माता के छायाचित्र पर दीप प्रज्वलित कर तथा राष्ट्रगीत एवं राजकीय गीत का अनुशासन बद्ध सामूहिक गायन कर किया गया। तथा समापन राष्ट्रगान गाकर के किया गया।
अतिथियों का स्वागत उपरांत मंडल उपाध्यक्ष हरीश साहू द्वारा बैठक में प्रदेश कार्य समिति द्वारा लाया गया प्रस्ताव का वाचन किया गया। भारतीय जनता पार्टी जिला कोरबा के जिला महामंत्री व उरगा मण्डल प्रभारी अजय विश्वकर्मा द्वारा उपस्थित पदाधिकारीयों को मार्गदर्शन दिया गया साथ ही नव नियुक्त सभी पदाधिकारी एव शक्तिकेन्द्रो के प्रभारी, सहसंयोजक को बधाई देते हुए सांगठनात्मक गतिविधियों में सक्रिय रहने हेतु अपील किया गया।
मण्डल अध्यक्ष किशन साव ने आपेक्षित श्रेणी की शानदार उपस्थिति पर पदाधिकारयो का आभार जताया और संगठन को मजबूती प्रदान करने के लिए संगठन द्वारा निर्धारित अनिवार्य मासिक बैठकों का आयोजन नियमित रूप से संचालित करने हेतु आग्रह किया।
बैठक में उरगा मंडल परिवार के मंडल एवं जिले के पदाधिकारी, सभी शक्तिकेंद्रों के नवनियुक्त प्रभारी, संयोजक सह संयोजक , पालक, बूथ अध्यक्ष, सभी मोर्चा के मंडल अध्यक्ष व पदाधिकारियों की गरिमामय उपस्थिति रही। जिसमें जिला महामंत्री व मंडल प्रभारी अजय विश्वकर्मा, मंडल अध्यक्ष किशन साव, जिला मंत्री अजय कंवर, जिला कार्यकारिणी सदस्य श्रीमती प्रतिमा सोनवानी, जनार्दन कंवर, डॉ लखेश्वर कश्यप, नवधा राम खरवार, अमृतलाल राठिया, नेकीराम राठिया, जी बीजू सिंह, बंधु राम राठिया, बोधन दास, प्रदीप राव, शुभम हलवाई, सम्मेलन कश्यप, कुमार सिंह कंवर, कमलेश अनन्त, दशरथ उरांव, दिलीप उराव, ताराचंद साहू, टीकम साहू, श्रीमती पदमा कौशिक, ज्ञान सिंह कंवर, श्रीमती भुवनेश्वरी कंवर, दुर्गा कंवर, विपिन रंगारी, भरत रंगारी, चुन्नीलाल पाटिल, शांतिलाल पटले, दिलीप कौशिक, रविंद्र सोनी, आशीष प्रजापति, देवनारायण साहू, दर्शन मरावी, उत्तम भारद्वाज, श्रीमती जानकीबाई, श्रीमती ननकी बाई, सनी कुमार, आनंद राम राठिया, सीताराम कैवर्त, लक्ष्मण पटेल, गजेंद्र वैष्णव, तुलेश्वर यादव सहित पदाधिकारी एव कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
बैठक के अंत में विगत माह में उरगा मंडल में निवासरत कार्यकर्ताओं /उनके परिजनों की हुई दुखद मृत्यु पर उनके नाम से मौन धारण कर श्रद्धांजलि अर्पित किया गया। कार्यक्रम का सफल संचालन महामंत्री द्वय पवन कुमार कंवर, संजय वैष्णव एवं नवधा राम खैरवार द्वारा किया गया।

