विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर उरगा मंडल में किया गया वृहद वृक्षारोपण।

गौतम कुमार संवाददाता उरगा
छत्तीसगढ़/कोरबा केंद्रीय नेतृत्व के आह्वान पर, जिला नेतृत्व के निर्देशन में “एक पेड़ माँ के नाम” का सन्देश को आत्मसात करते हुए मंडल अध्यक्ष किशन साव के नेतृत्व में एवं जिला महामंत्री तथा मंडल प्रभारी अजय विश्वकर्मा जी के कुशल मार्गदर्शन में उरगा मंडल द्वारा बृहद वृक्षारोपण का आयोजन ग्राम सलिहाभाटा में किया गया। इस दौरान पौधे की सुरक्षा व्यवस्था का विशेष ध्यान रखते हुए जहां पर अहाता और फेंसिंग तार लगे हुए हैं वहीं पर सुरक्षित तरीके से फलदार वृक्ष लगाए गए, जिसमें जामुन, आम एवं अमरूद के पौधे लाये गए। इस अवसर पर मंडल प्रभारी अजय विश्वकर्मा ने उपस्थित कार्यकर्ताओं को पर्यावरण के प्रति जागरूक होने तथा प्लास्टिक का उपयोग कम से काम करने हेतु प्रेरित किया। मंडल अध्यक्ष किशन साव ने उपस्थित कार्यकर्ताओं को “एक पेड़ माँ के नाम” का सन्देश को आत्मसात करते हुए अपने क्षेत्र, गांव, घर में बाड़ी, तालाब के मेढ़ में ट्री गार्ड अथवा फेंसिंग तार का घेराव करके सुरक्षित तरीके से वृक्षारोपण करने हेतु अपील किया। इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष किशन साव व मण्डल प्रभारी अजय विश्वकर्मा के अलावा मंडल व जिला के पदाधिकारी संजय वैष्णव, पवन कंवर, रजनीश मिश्रा, गजेन्द्र वैष्णव, तुलेश्वर यादव, आनंद राम राठिया, सीताराम कैवर्ट, जनार्दन सिंह कंवर, प्रतिमा सोनवानी, भुनेश्वरी देवी, दुर्गा कंवर,पुष्पा कंवर, चुन्नी लाल पाटिल, नवधा खैरवार, हरीश साहू, नेकी राम राठिया, रविन्द्र कुमार सोनी,ज्ञान सिंह कंवर, देव नारायण साहू, शांति लाल पाटले, प्रदीप राव, बोधन दास,बीजू सिंह, बंधु राम राठिया, कुमार सिंह कंवर, लक्ष्मण पटेल, दशरथ उरांव, दिलीप कुमार, दर्शन सिंह,शनि कुमार, तारा चंद साहू, विपिन रंगारी, गोवर्धन पटेल, दिलीप कौशिक, ननकी बाई, जवा बाई, पदमा कौशिक, जानकी बाई, डॉ लखेश्वर, भरत रंगारी उपस्थित रहे।
