--:--

बांकीमोंगरा पालिका अध्यक्ष श्रीमती सोनी विकास झा के नेतृत्व में मनाया गया गौरवशाली उत्सव, पीएम मोदी के 12 वर्ष पूर्ण होने पर महामृत्युंजय जाप और भव्य आतिशबाजी।

0
IMG-20260611-WA0010.jpg

छत्तीसगढ़ /कोरबा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व के गौरवशाली 12 वर्ष पूर्ण होने के ऐतिहासिक अवसर पर बांकीमोंगरा में एक भव्य और गरिमामय उत्सव का आयोजन किया गया। नगर पालिका परिषद अध्यक्ष श्रीमती सोनी विकास झा के नेतृत्व में आयोजित इस कार्यक्रम में भारी उत्साह और जनसैलाब देखने को मिला।
बांकीमोंगरा के प्रसिद्ध गजरा ग्राउंड में आयोजित इस कार्यक्रम की शुरुआत शिव मंदिर प्रांगण में प्रधानमंत्री के उत्तम स्वास्थ्य और दीर्घायु की कामना के साथ महामृत्युंजय मंत्र के सामूहिक जाप से हुई। मंत्रोच्चार से पूरा माहौल भक्तिमय और सकारात्मक ऊर्जा से सराबोर हो गया।

आतिशबाजी से सतरंगी हुआ आसमान
मंत्र जाप के पश्चात प्रधानमंत्री के सफल कार्यकाल और देश के विकास की यात्रा का जश्न मनाते हुए जोरदार आतिशबाजी की गई। रंग-बिरंगी आतिशबाजी और भारत माता की जय के नारों से गजरा ग्राउंड गूंज उठा। उपस्थित जनसमुदाय ने एक-दूसरे को बधाई देकर खुशियाँ साझा कीं।

वरिष्ठजनों और कार्यकर्ताओं की रही गरिमामय उपस्थिति
नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती सोनी विकास झा के नेतृत्व में हुए इस भव्य आयोजन में क्षेत्र के प्रति भारी जनसमर्थन देखा गया। इस अवसर पर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के सैकड़ों पदाधिकारी और कर्मठ कार्यकर्ता शामिल हुए। इसके अलावा बड़ी संख्या में नगरवासियों ने अपनी सहभागिता दर्ज कराकर उत्सव की रौनक बढ़ाई। अंत पालिका अध्यक्ष श्रीमती सोनी विकास झा ने सभी को बुदी- सेव खिलाकर खुशी जाहिर किया।

श्रीमती सोनी विकास झा (पालिका अध्यक्ष) ने कहा कि
“माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के ये 12 वर्ष भारत के नवनिर्माण, सेवा और सुशासन के प्रतीक हैं। आज बांकीमोंगरा की जनता ने महामृत्युंजय जाप कर उनके यशस्वी जीवन की कामना की है। यह उत्सव देश के प्रति हमारे गौरव और विश्वास को दर्शाता है।”
यह आयोजन न केवल एक राजनीतिक उत्सव रहा, बल्कि इसने बांकीमोंगरा के नागरिकों के बीच राष्ट्रभक्ति और एकजुटता का एक अनूठा संदेश भी दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *