--:--

बांकीमोंगरा में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया भाजयुमो के पूर्व प्रदेश कोषाध्यक्ष विकास झा का जन्मदिन।

0
IMG-20260616-WA0017.jpg

अजीत कुमार के साथ हिमांशु चौधरी कि रिपोर्ट:

छत्तीसगढ़ /कोरबा भारतीय जनता युवा मोर्चा (भाजयुमो) छत्तीसगढ़ के पूर्व प्रदेश कोषाध्यक्ष विकास झा का जन्मदिन बांकीमोंगरा में बेहद उत्साह और हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर गजरा ग्राउंड में भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जहां कार्यकर्ताओं और समर्थकों ने जमकर आतिशबाजी की, पटाखे फोड़े और केक काटकर अपने नेता को बधाई दी।

विनायक मेडिकल स्टोर का किया उद्घाटन!
जन्मदिन के कार्यक्रमों की शुरुआत गजरा स्थित ‘नया विनायक मेडिकल स्टोर’ से हुई। विकास झा ने यहाँ मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की और फीता काटकर मेडिकल स्टोर का विधिवत उद्घाटन किया। इस दौरान मेडिकल स्टोर के संचालक और उनके परिवार ने विकास झा का आत्मीय स्वागत किया और केक काटकर उन्हें जन्मदिन की ढेरों शुभकामनाएं दीं।

गजरा मैदान में उमड़ा समर्थकों का हुजूम!
उद्घाटन कार्यक्रम के पश्चात विकास झा सीधे गजरा मैदान पहुंचे, जहां पहले से ही भारी संख्या में उनके समर्थक और भाजपा कार्यकर्ता मौजूद थे। विकास झा के मैदान में पहुंचते ही पूरा माहौल “जिंदाबाद” के नारों और पटाखों की गूंज से सराबोर हो गया।
इस भव्य आयोजन में नगर पालिका परिषद बांकीमोंगरा की अध्यक्षा श्रीमती सोनी विकास झा विशेष रूप से उपस्थित रहीं। इसके अलावा भाजपा के वरिष्ठ नेतागण, पदाधिकारी, युवा मोर्चा व महिला मोर्चा के कर्मठ कार्यकर्ता, विकास झा के प्रशंसक और क्षेत्र के गणमान्य नागरिक बड़ी संख्या में शामिल हुए।
सभी उपस्थित जनों ने विकास झा को पुष्पगुच्छ भेंट कर उनके दीर्घायु और यशस्वी जीवन की कामना की। विकास झा ने भी सभी कार्यकर्ताओं और क्षेत्रवासियों के इस अपार स्नेह और सम्मान के लिए दिल से आभार व्यक्त किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *