तिलकेजा में शक्ति केंद्र की बैठक संपन्न, संगठन की मजबूती और मोदी सरकार की उपलब्धियों पर हुई चर्चा।
गौतम कुमार संवाददाता उरगा: छत्तीसगढ़/कोरबा भारतीय जनता पार्टी शक्ति केंद्र तिलकेजा 2 की एक महत्वपूर्ण बैठक संपन्न हुई। इस बैठक में बूथ क्रमांक 179, 180 और 181 के बूथ अध्यक्ष, बीएलए-2 (BLA2), पालक, महिला प्रमुख, युवा प्रमुख और ‘मन की बात’ प्रमुख सहित बूथ समिति के सदस्य भारी संख्या में शामिल हुए। प्रधानमंत्री मोदी सरकार की उपलब्धियों और संगठनात्मक मजबूती पर जोर। बैठक को संबोधित करते हुए शक्ति केंद्र के प्रभारी एवं अनुसूचित जाति मोर्चा के मंडल अध्यक्ष चुन्नीलाल पाटिल ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के निरंतर 12 वर्षों के सफल कार्यकाल की ऐतिहासिक उपलब्धियों को रेखांकित किया। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे केंद्र सरकार की कल्याणकारी योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाएं। इसके साथ ही उन्होंने हर महीने अलग-अलग बूथों के विभिन्न स्थानों पर नियमित बैठकें आयोजित करने का प्रस्ताव रखा।बैठक में विशेष रूप से उपस्थित मंडल अध्यक्ष श्री किशन साव ने कहा कि इस तरह के आयोजनों से संगठन को जमीनी मजबूती मिलती है। नियमित बैठकों के माध्यम से कार्यकर्ताओं में आत्मीय जुड़ाव बढ़ता है और एक-दूसरे के सुख-दुख का आदान-प्रदान करने का अवसर मिलता है।जनसमस्याओं के त्वरित निराकरण का भरोसाबैठक के दौरान शक्ति केंद्र के कार्यकर्ताओं द्वारा सार्वजनिक हित में किए गए कार्यों की जमकर सराहना की गई। वरिष्ठ नेताओं ने कार्यकर्ताओं की स्थानीय समस्याओं को ध्यानपूर्वक सुना। उन्होंने आश्वस्त किया कि इन समस्याओं को संगठन और विभागीय अधिकारियों के समक्ष उठाकर उनका त्वरित निराकरण कराया जाएगा।
महत्वपूर्ण बैठक में मुख्य रूप से:बूथ अध्यक्ष शोभाराम कश्यप, मनहरण उराव, भीम खड़ियावरिष्ठ पदाधिकारी, शक्ति केंद्र के संयोजक एवं पिछड़ा वर्ग मोर्चा के मंडल महामंत्री राम निरंजन जायसवाल, शक्ति केंद्र के पालक महावीर राजपूतप्रमुख सदस्य व कार्यकर्ता, जनक यादव, ब्यासनारायण जायसवाल, कुंजराम जायसवाल, तेरस यादव, जनक यादव, नोहर सिंह गौड़ महिला व युवा मोर्चा श्रीमती रजनी गोंड, मेलन बाई गोड़, संतोषी यादव, उर्मिला यादव और युवा मोर्चा से अभिषेक यादव सहित बड़ी संख्या में बूथ समिति के सदस्य और स्थानीय वरिष्ठ नागरिक उपस्थित रहे।

