--:--

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर सरस्वती शिशु मंदिर भैंसमा में योग शिविर का आयोजन, भाजपाइयों और ग्रामीणों ने किया योगाभ्यास।

0
IMG-20260622-WA0016.jpg

गौतम कुमार संवाददाता उरगा;

छत्तीसगढ़/कोरबा अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर क्षेत्र में योग के प्रति जागरूकता बढ़ाने के लिए विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। इसी कड़ी में कोरबा जिला के सरस्वती शिशु मंदिर भैंसमा में गरिमामय माहौल में योग दिवस मनाया गया। इस कार्यक्रम में विद्यालय के बच्चों, स्टाफ और बड़ी संख्या में स्थानीय ग्रामीणों ने हिस्सा लिया।नियमित योग करने का दिया संदेशकार्यक्रम में मुख्य रूप से उपस्थित भाजपा मंडल अध्यक्ष किशन साव ने उपस्थित जनसमुदाय को विभिन्न योग आसन और प्राणायाम का व्यावहारिक अभ्यास कराया। उन्होंने योग के महत्व पर प्रकाश डालते हुए सभी को इसे अपनी दैनिक दिनचर्या में शामिल करने की प्रेरणा दी। उन्होंने कहा कि निरोग रहने और मानसिक शांति के लिए योग को नियमित व्यवहार में लाना अत्यंत आवश्यक है। वरिष्ठ जनों की रही गरिमामयी उपस्थिति , अवसर पर क्षेत्र के प्रमुख जनप्रतिनिधि और वरिष्ठ कार्यकर्ता भी एकजुट हुए। कार्यक्रम में मुख्य रूप से प्रतिमा सोनवानी जिला कार्यसमिति सदस्य, जोगेंद्र कौशिक वरिष्ठ कार्यकर्ता, ज्ञान सिंह कंवर जी वरिष्ठ कार्यकर्ता, पवन कंवर, महामंत्री, संजय वैष्णव, देव नारायण साहू जी मंडल संयोजक, व्यापार प्रकोष्ठ, भुनेश्वरी कंवर मंडल अध्यक्ष, महिला मोर्चा, दिलीप कौशिक, मंडल महामंत्री, युवा मोर्चा,इसके साथ ही सरस्वती शिशु मंदिर विद्यालय परिवार के शिक्षक-शिक्षिकाएं, प्रबंध समिति के सदस्य और भारी संख्या में ग्रामीण जन उपस्थित रहे। सभी ने सामूहिक रूप से योग कर स्वस्थ समाज के निर्माण का संकल्प लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed