भाजपा सहकारिता प्रकोष्ठ कोरबा द्वारा भव्य खिचड़ी वितरण: पीएम मोदी के 12 वर्ष और अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर आयोजन।

छत्तीसगढ़/कोरबा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के यशस्वी और सेवाभावी कार्यकाल के 12 वर्ष पूर्ण होने एवं 11वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस 2026 के पावन उपलक्ष्य में भाजपा जिला सहकारिता प्रकोष्ठ, कोरबा द्वारा एक भव्य खिचड़ी वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। ‘सेवा ही संगठन’ के मूल मंत्र को चरितार्थ करते हुए आयोजित इस कार्यक्रम में सैकड़ों ग्रामीणों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।
गौमाता भोज और ग्राम देवता के पूजन से हुआ शुभारंभ?
कार्यक्रम का शुभारंभ पूरी आस्था और परंपरा के साथ किया गया। जिला संयोजक बी. डी. शर्मा, जिला कार्यकारिणी सदस्य शैलेश पांडे, सुरेश झा एवं नीरज सोनी द्वारा सबसे पहले ग्राम देवता का विधि-विधान से पूजन कर भोग अर्पित किया गया। इसके पश्चात्, भारतीय संस्कृति के अनुरूप प्रथम गौमाता भोज कराकर खिचड़ी प्रसाद वितरण की शुरुआत की गई।
वरिष्ठ नेताओं और कार्यकर्ताओं की गरिमामयी उपस्थिति
इस सेवा कार्य में भाजपा के विभिन्न मोर्चों के पदाधिकारियों और वरिष्ठ कार्यकर्ताओं ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई।

कार्यक्रम में मुख्य रूप से शामिल हुए
सहकारिता प्रकोष्ठ: कमलेश प्रधान (कार्यकारिणी सदस्य)
पिछड़ा वर्ग मोर्चा: राजेश पटेल (जिला सहकोषाध्यक्ष), रामेश्वर सोनी (महामंत्री)
महिला मोर्चा: श्रीमती हेमा शर्मा (जिला मंत्री)
मंडल पदाधिकारी: मनोज कुंडू (महामंत्री), विरेन्द्र श्रीवास व सालीक राम दुबे (मंडल उपाध्यक्ष, बांकी मोंगरा मंडल)
सहयोगी सदस्य: लखन राठौर, संतोष राठौर एवं जितेन्द्र साहु (मीडिया प्रभारी)।
इसके साथ ही सर्वश्री जय मिरी, प्रकाश काटले, ब्रिजेश यादव, भीनात मिरी, अश्वनी मिरी, घनशियाम रात्रे, गोलू धीवर “रामेंद्र” और रितेश कुमार ने भी व्यवस्था संभालने में सक्रिय भूमिका निभाई।
‘महिला शक्ति’ ने संभाली कमान
कार्यक्रम में महिला मोर्चा और स्थानीय मातृशक्ति की भागीदारी विशेष रूप से सराहनीय रही। श्रीमती सुनीता मिरी, श्रीमती सुमन बाई, श्रीमती मंजू श्रीवास, श्रीमती रानी दिग्गी, श्रीमती सावित्री साहू, श्रीमती मीना नेताम, श्रीमती लक्ष्मीन पटेल, श्रीमती शशि कला श्रीवास और श्रीमती साधन बाई सहित बड़ी संख्या में उपस्थित महिलाओं ने सेवा कार्य में बढ़-चढ़कर हाथ बंटाया।
सैकड़ों ग्रामीणों ने ग्रहण किया प्रसाद
कुसमुंडा क्षेत्र के सैकड़ों ग्रामीण भाई-बहनों और राहगीरों ने इस भव्य आयोजन में शामिल होकर पूरी श्रद्धा के साथ खिचड़ी का भोग प्रसाद ग्रहण किया। कार्यक्रम के अंत में आयोजकों ने सभी उपस्थित जनों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में देश सेवा के जो 12 वर्ष पूरे हुए हैं, यह आयोजन उसी सेवा और समर्पण को समर्पित है।

