--:--

कोयला धानी भू-विस्थापित किसान संघ का आंदोलन स्थगित, मांगों पर एक माह में कार्रवाई का आश्वासन।

0
IMG-20260625-WA0012.jpg

छत्तीसगढ़/कोरबा एसईसीएल कोरबा क्षेत्र अंतर्गत संचालित सिंघाली भूमिगत परियोजना में कोयला उत्खनन कार्य कर रही आउटसोर्सिंग कंपनी टीएमसी के मुख्य द्वार पर प्रस्तावित अनिश्चितकालीन धरना-प्रदर्शन फिलहाल स्थगित कर दिया गया है।
जानकारी के अनुसार, कोयला धानी भू-विस्थापित किसान संघ द्वारा 8 सूत्रीय मांगों को लेकर 25 जून 2026 से आंदोलन शुरू किए जाने की घोषणा की गई थी। आंदोलन का नेतृत्व संघ के अध्यक्ष गजेंद्र पाल सिंह तंवर एवं क्षेत्र क्रमांक-6 के जनपद सदस्य श्रवण सिंह तंवर कर रहे थे।
इसी बीच 24 जून 2026 को एसईसीएल कोरबा महाप्रबंधक कार्यालय में एक आपातकालीन बैठक आयोजित की गई। बैठक में संघ के प्रतिनिधियों और प्रबंधन के बीच करीब तीन घंटे तक विस्तृत चर्चा हुई। इस दौरान आंदोलनकारियों द्वारा प्रस्तुत सभी 8 सूत्रीय मांगों पर गंभीरतापूर्वक विचार-विमर्श किया गया।
बैठक में महाप्रबंधक द्वारा संगठन की सभी मांगों पर एक माह के भीतर आवश्यक कार्रवाई करने का लिखित आश्वासन दिया गया। इसके बाद कोयला धानी भू-विस्थापित किसान संघ ने 25 जून से प्रस्तावित अनिश्चितकालीन धरना-प्रदर्शन को स्थगित करने की घोषणा की।
बैठक में संघ के अध्यक्ष गजेंद्र पाल सिंह तंवर, जनपद सदस्य श्रवण सिंह तंवर, योगेश अग्रवाल, आशीष सिंह तंवर, नारायण सिंह, राजेंद्र, मीणा सिंह, संजय सिंह, बसंत कंवर, आशुतोष सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे।
संघ पदाधिकारियों ने कहा कि यदि निर्धारित समयावधि में मांगों पर कार्रवाई नहीं होती है, तो भविष्य में पुनः आंदोलन की रणनीति बनाई जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed