--:--

बांकीमोंगरा: कटाईनार मेन रोड की जर्जर पुलिया की मरम्मत की उठी मांग, पार्षद अश्वनी कुमार मिश्रा ने SECL प्रबंधन को लिखा पत्र।

0
IMG-20260704-WA0012.jpg

छत्तीसगढ़/कोरबा नगर पालिका परिषद बांकीमोंगरा के वार्ड क्रमांक 13 के पार्षद अश्वनी कुमार मिश्रा ने कटाईनार मेन रोड स्थित संजय पान ठेला के पास पुलिया की जर्जर स्थिति को लेकर SECL कुसमुंडा क्षेत्र के सब एरिया मैनेजर को स्मरण पत्र सौंपा है।
पत्र में बताया गया है कि उक्त पुलिया के दोनों ओर साइड वॉल नहीं होने तथा सड़क के क्षतिग्रस्त होने के कारण राहगीरों और वाहन चालकों को लगातार परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। बरसात के मौसम में दुर्घटना की आशंका और भी बढ़ गई है। पार्षद ने कहा कि इस संबंध में पूर्व में भी कई बार पत्राचार किया जा चुका है, लेकिन अब तक आवश्यक मरम्मत कार्य नहीं कराया गया है।
उन्होंने SECL प्रबंधन से मांग की है कि कटाईनार मेन रोड स्थित संजय पान ठेला के पास पुलिया में साइड वॉल का निर्माण एवं सड़क की मरम्मत शीघ्र कराई जाए, ताकि क्षेत्रवासियों को सुरक्षित आवागमन की सुविधा मिल सके और संभावित दुर्घटनाओं को रोका जा सके।
पार्षद ने चेतावनी दी कि यदि समय रहते मरम्मत कार्य नहीं कराया गया और कोई दुर्घटना होती है, तो इसकी जिम्मेदारी संबंधित विभाग की होगी। उन्होंने जनहित को ध्यान में रखते हुए जल्द से जल्द आवश्यक कार्रवाई करने की मांग की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed