--:--

बांकीमोंगरा में थाना प्रभारी चमन लाल सिन्हा के नेतृत्व में सघन वाहन चेकिंग अभियान, नियम तोड़ने वालों पर हुई कार्रवाई।

0
IMG-20260704-WA0018.jpg

छत्तीसगढ़/कोरबा सड़क सुरक्षा एवं यातायात नियमों के पालन को लेकर बांकीमोंगरा पुलिस लगातार सक्रिय है। इसी कड़ी में कोरबा पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ तिवारी के सख़्त निर्देश पर थाना प्रभारी चमन लाल सिन्हा के नेतृत्व में शनिवार को बांकीमोंगरा के बलगी मोड़ एवं शुक्लाखार क्षेत्र में सघन वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया।
चेकिंग के दौरान बिना नंबर प्लेट वाले वाहनों, शराब पीकर वाहन चलाने वाले चालकों, सीट बेल्ट का उपयोग नहीं करने वाले चार पहिया वाहन चालकों, दोपहिया वाहनों पर तीन सवारी बैठाकर चलने वालों सहित अन्य यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों की जांच की गई। इसके अलावा चार पहिया वाहनों के आवश्यक दस्तावेजों एवं सुरक्षा संबंधी मानकों की भी बारीकी से जांच की गई।
अभियान के दौरान यातायात नियमों का उल्लंघन करते पाए गए कई वाहन चालकों के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई की गई। साथ ही लोगों को सड़क सुरक्षा एवं यातायात नियमों का पालन करने की समझाइश भी दी गई।
इस दौरान थाना प्रभारी चमन लाल सिन्हा, प्रधान आरक्षक नरेंद्र टेकाम सहित बांकीमोंगरा थाना का समस्त पुलिस स्टाफ मौजूद रहा। पुलिस ने आम नागरिकों से सुरक्षित एवं जिम्मेदारी के साथ वाहन चलाने तथा सभी यातायात नियमों का पालन करने की अपील की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed