--:--

अभाविप पाली इकाई की नवीन कार्यकारिणी घोषित, पढ़ें खबर।

0
IMG-20260704-WA0061.jpg

राजेश सोनी संवाददाता दीपका:

छत्तीसगढ़/कोरबा अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद, जिला कोरबा की पाली इकाई में संगठन के विचार “ज्ञान, शील, एकता” को आत्मसात करते हुए नवीन कार्यकारिणी की घोषणा की गई, जिसने प्रत्येक छात्र-छात्रा के हृदय में सेवा और राष्ट्रभक्ति की ज्वाला को और प्रखर कर दिया।

इस गौरवशाली अवसर पर परिषद के जिला संगठन
मंत्री, प्रदीप साहू की विशेष उपस्थिति एवं मार्गदर्शन ने सभी कार्यकर्ताओं को नए उत्साह से भर दिया। उनके ओजस्वी शब्दों ने यह स्मरण कराया कि विद्यार्थी परिषद केवल संगठन नहींबल्कि व्यक्ति से व्यक्तित्व निर्माण के पाठशाला हैl

नवीन दायित्व नवीन संकल्प के साथ
नगर अध्यक्ष का दायित्व डॉ. हर्ष पांडे जी ने ग्रहण किया, जिनके ज्ञान और अनुभव से पाली इकाई नई ऊंचाइयों को छुएगी। नगर मंत्री के रूप में अभय डिक्सेना ने छात्र हितों के लिए दिन-रात एक करने का संकल्प लिया। इनके साथ ही कंधे से कंधा मिलाकर चलने वाली पूरी टीम घोषित की गई

नगर सह मंत्री नेहा गढेवाल, देवानंद जगत, दीपक तमोली कार्यालय सह मंत्री श्रद्धा कवर SFS प्रमुख आयुष डेक्सोना,सह प्रमुख सुमीत जयसवाल SFD प्रमुख काजल गढ़ेवाला, सह प्रमुख यशु, RKM प्रमुख नंदनी यादव, RKM सह प्रमुख आराधना कवर, तकनीकी प्रमुख रमेश पटेल, खेलो भारत प्रमुख मुकेश पोरते, सोशल मीडिया प्रमुख लाल बहादुर, NCC प्रमुख दुर्गा मरावी,महाविद्यालय प्रमुख हेमा डिक्सेना, छात्रावास प्रमुख विष्णु यादव, कार्यकारिणी सदस्य: यानशु राज विकाश मानिकपुर, रोहन पटेल, रानी मरकार,आयुष जयसवाल इतने लोगों की कार्यकारिणी घोषित हुआ है

यह केवल नामों की सूची नहीं है। यह उन सपनों की सूची है जो पाली के महाविद्यालय, छात्रावास, हर गली में शिक्षा, संस्कार और राष्ट्रीयता का दीप जलाएंगे। यह उन संकल्पों की फौज है जो ‘व्यक्ति निर्माण से राष्ट्र निर्माण’ के पथ पर बिना रुके, बिना थके चलती रहेगी।

नवनियुक्त नगर मंत्री अभय डिक्सेना ने कहा, “यह दायित्व का सचिन निष्ठा और लगन से निर्वहन करुंगा, पाली का एक भी विद्यार्थी समस्या में अकेला नहीं होगा। अभाविप का प्रत्येक कार्यकर्ता उसके साथ खड़ा मिलेगा।”

नगर अध्यक्ष डॉ. हर्ष पंडे जी ने अपने उद्बोधन में कहा, “हमारी टोली युवाओं की ऊर्जा को राष्ट्र की शक्ति में बदलने के लिए संकल्पित है। परिसर से लेकर समाज तक, सकारात्मक परिवर्तन ही हमारा एकमात्र लक्ष्य है।”

अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद, पाली इकाई की यह नई टीम अपने परिश्रम, त्याग और समर्पण से छात्र शक्ति को राष्ट्र शक्ति बनाने के लिए प्रतिबद्ध है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed