बांकीमोंगरा ब्लॉक श्रमजीवी पत्रकार संघ का गठन, राजकुमार साहू पुनः बने अध्यक्ष, राजू सैनी को मिली सचिव की जिम्मेदारी।
अजीत कुमार संवाददाता बांकीमोंगरा:
छत्तीसगढ़/कोरबा छत्तीसगढ़ श्रमजीवी पत्रकार संघ की महत्वपूर्ण बैठक रविवार, 5 जुलाई 2026 को सीटू आफिस भवन, बांकीमोंगरा में आयोजित की गई। बैठक में सर्वसम्मति से बांकीमोंगरा ब्लॉक श्रमजीवी पत्रकार संघ का गठन किया गया। इस दौरान संगठन को मजबूत बनाने, पत्रकारों के हितों की रक्षा करने तथा निष्पक्ष एवं निर्भीक पत्रकारिता को बढ़ावा देने का संकल्प लिया गया।
बैठक में सर्वसम्मति से नई कार्यकारिणी का गठन किया गया, जिसमें विनोद साहू को संरक्षक, राजकुमार साहू को पुनः अध्यक्ष, अश्वनी मिश्रा को उपाध्यक्ष, राजू सैनी को सचिव, नागेंद्र सोनी को कोषाध्यक्ष, दिलीप नेताम को सह सचिव तथा प्रकाश साहू को कार्यकारी अध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई। वहीं दिनेश देवांगन, अजीत कुमार एवं आशीष नाहक को कार्यकारिणी सदस्य मनोनीत किया गया।
बैठक में छत्तीसगढ़ श्रमजीवी पत्रकार संघ के जिला अध्यक्ष शशिकांत डिक्सेना एवं जिला उपाध्यक्ष निशांत झा विशेष रूप से उपस्थित रहे। उनके मार्गदर्शन में बांकीमोंगरा ब्लॉक इकाई का विधिवत गठन किया गया।
इस अवसर पर आगामी 08 जुलाई 2026 को श्रमजीवी पत्रकार संघ के स्थापना दिवस के अवसर पर आयोजित होने वाले कार्यक्रम में बांकीमोंगरा ब्लॉक इकाई की सक्रिय सहभागिता सुनिश्चित करने का भी निर्णय लिया गया।
बैठक के दौरान पत्रकारों ने संगठन की मजबूती, पत्रकारों के अधिकारों की रक्षा, आपसी एकता तथा क्षेत्र में निष्पक्ष, निर्भीक और जनहितकारी पत्रकारिता को बढ़ावा देने के लिए मिलकर कार्य करने का संकल्प लिया।


