कोरबा: बंटी स्टोर्स के बगल में लगी भीषण आग, समय रहते पाया गया काबू, बड़ा हादसा टला।
छत्तीसगढ़/कोरबा शहर स्थित बंटी स्टोर्स के बगल में अचानक भीषण आग लगने से इलाके में अफरा-तफरी मच गई। आग लगते ही दुकान से तेज धुआं और ऊंची-ऊंची लपटें उठने लगीं, जिससे आसपास के लोगों में हड़कंप मच गया।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, घटना की जानकारी मिलते ही आसपास मौजूद लोगों ने तत्काल आग बुझाने का प्रयास शुरू किया। उनकी सतर्कता और समय रहते किए गए प्रयासों से आग पर काबू पा लिया गया, जिससे एक बड़ा हादसा टल गया।
फिलहाल आग लगने के कारणों का आधिकारिक खुलासा नहीं हुआ है। प्रारंभिक तौर पर शॉर्ट सर्किट की आशंका जताई जा रही है, हालांकि इसकी पुष्टि जांच पूरी होने के बाद ही हो सकेगी।
घटना के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि घटनास्थल के आसपास अनावश्यक भीड़ न लगाएं तथा सुरक्षा निर्देशों का पालन करें। मामले की जांच जारी
