बरसात में जलभराव से बदहाल सड़कों पर GSB मटेरियल डलवाने पार्षद अश्वनी कुमार मिश्रा ने बांकीमोंगरा CMO को सौंपा ज्ञापन।
अजीत कुमार संवाददाता बांकीमोंगरा:
छत्तीसगढ़/कोरबा नगर पालिका परिषद बांकीमोंगरा के वार्ड क्रमांक 13 के पार्षद अश्वनी कुमार मिश्रा ने बरसात के दौरान वार्ड के विभिन्न मार्गों पर जलभराव की समस्या को देखते हुए मुख्य नगर पालिका अधिकारी (CMO) को पत्र सौंपकर शीघ्र GSB मटेरियल डलवाने की मांग की है।
अपने पत्र में पार्षद ने बताया कि वार्ड की कई सड़कें पूर्व में खुदाई होने के कारण अभी तक व्यवस्थित रूप से नहीं बन पाई हैं। लगातार हो रही बारिश से इन मार्गों पर जलभराव एवं कीचड़ की स्थिति बन गई है, जिससे आम नागरिकों, स्कूली बच्चों तथा राहगीरों को आवागमन में भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
पार्षद अश्वनी कुमार मिश्रा ने नगर पालिका प्रशासन से मांग की है कि बरसात के मौसम को देखते हुए प्रभावित मार्गों पर तत्काल GSB मटेरियल डलवाकर सड़क को आवागमन योग्य बनाया जाए, ताकि लोगों को राहत मिल सके और दुर्घटनाओं की संभावना भी कम हो।
उन्होंने उम्मीद जताई कि नगर पालिका प्रशासन जनहित को ध्यान में रखते हुए शीघ्र आवश्यक कार्रवाई करेगा।
