--:--

अरदा में स्थित जियो नेटवर्क की गंभीर समस्या से आमजन परेशान, युवा कांग्रेस कटघोरा ब्लाक अध्यक्ष प्रत्याशी सदबीर निर्मलकर ने सीएम हेल्पलाइन में किये शिकायत।

0
IMG-20260728-WA0001.jpg

समार सिंह बिंझवार कि:- छत्तीसगढ़/कोरबा ग्राम पंचायत अरदा एवं आसपास के क्षेत्रों में जियो नेटवर्क की खराब स्थिति के कारण लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। क्षेत्र में न तो मोबाइल पर सही ढंग से बातचीत हो पा रही है और न ही इंटरनेट सेवा सुचारु रूप से चल रही है।
युवा कांग्रेस कटघोरा ब्लाक अध्यक्ष प्रत्याशी सदबीर निर्मलकर ने बताया अरदा में लगे जियो टावर पर आधा दर्जन गांव अरदा, भेजीनारा, कसरेंगा, घनाकछार, जमनीमुड़ा, हर्राभांठा के ग्रामीण आश्रित हैं, नेटवर्क की समस्या को देखते हुए छग सीएम हेल्पलाइन में शिकायत किया गया हैं, जिससे आमजनों को राहत मिल सके। आगे उन्होंने कहा नेटवर्क की इस समस्या के कारण विद्यार्थियों की ऑनलाइन पढ़ाई, स्कूल एवं महाविद्यालयों से जुड़े कार्य, शासकीय एवं निजी कार्यालयों के ऑनलाइन कार्य, बैंकिंग सेवाएं तथा अन्य आवश्यक डिजिटल सेवाएं प्रभावित हो रही हैं। इससे क्षेत्र के छात्र-छात्राओं, कर्मचारियों, व्यापारियों एवं आम नागरिकों को प्रतिदिन कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है।
अतः संबंधित दूरसंचार कंपनी एवं प्रशासन से आग्रह है कि ग्राम पंचायत अरदा में जियो नेटवर्क की समस्या का शीघ्र समाधान कर नेटवर्क एवं इंटरनेट सेवाओं को सुचारु रूप से संचालित कराया जाए, ताकि क्षेत्रवासियों को राहत मिल सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed