--:--

एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान के तहत हाईस्कूल बाकी साईड में हुआ वृक्षारोपण, पालिका अध्यक्ष श्रीमती सोनी विकास झा ने दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश।

0
IMG-20260728-WA0008.jpg

छत्तीसगढ़ /कोरबा‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान के अंतर्गत बांकीमोंगरा के शासकीय हाईस्कूल बाकी साईड परिसर में मंगलवार को वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में बांकीमोंगरा नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती सोनी विकास झा शामिल हुईं। उन्होंने विद्यालय परिसर में पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया तथा सभी से अपने जीवन में कम से कम एक पौधा लगाकर उसकी नियमित देखभाल करने का संकल्प लेने का आह्वान किया।
अपने उद्बोधन में मुख्य अतिथि श्रीमती सोनी विकास झा ने कहा कि “पेड़ केवल पर्यावरण की रक्षा नहीं करते, बल्कि आने वाली पीढ़ियों को स्वच्छ हवा, शुद्ध जल और बेहतर जीवन प्रदान करने का आधार हैं। ‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान प्रकृति के साथ-साथ मातृत्व के सम्मान का भी प्रतीक है। प्रत्येक नागरिक यदि अपनी माँ के नाम एक पौधा लगाकर उसकी देखभाल करे, तो हमारा शहर और प्रदेश अधिक हरित एवं स्वच्छ बन सकता है।
उन्होंने विद्यार्थियों से पौधों की सुरक्षा और नियमित देखभाल करने की अपील करते हुए कहा कि पर्यावरण संरक्षण की जिम्मेदारी केवल शासन की नहीं, बल्कि समाज के प्रत्येक व्यक्ति की है।
कार्यक्रम में बांकीमोंगरा भाजपा मंडल अध्यक्ष उदय शर्मा, युवा मोर्चा उपाध्यक्ष प्रकाश झा, वरिष्ठ कांग्रेस नेत्री श्रीमती पूजा महंत, विद्यालय के प्राचार्य, शिक्षक-शिक्षिकाएं, छात्र-छात्राएं एवं अभिभावकगण बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। सभी ने पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लिया।
कार्यक्रम का समापन पौधों की सुरक्षा एवं संरक्षण का सामूहिक संकल्प लेकर किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed