--:--

‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान के तहत स्वामी आत्मानंद विद्यालय बांकीमोंगरा में हुआ वृक्षारोपण, पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश।

0
IMG-20260728-WA0011.jpg

छत्तीसगढ़/कोरबा छत्तीसगढ़ शासन के निर्देशानुसार ‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान के अंतर्गत पीएम श्री स्वामी आत्मानंद हिंदी/अंग्रेजी माध्यम उत्कृष्ट विद्यालय, बांकीमोंगरा में मंगलवार 28 जुलाई 2026 को वृहद वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम विद्यालय के प्राचार्य एस. डिंडोरे के मार्गदर्शन में संपन्न हुआ।
कार्यक्रम में वार्ड पार्षद लोकनाथ सिंह तंवर, विधायक प्रतिनिधि जनक राम यादव तथा विशिष्ट अतिथि इंजीनियर विनोद कुमार विशेष रूप से उपस्थित रहे। अतिथियों ने विद्यालय परिसर में पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि प्रत्येक व्यक्ति को अपनी माँ के सम्मान में कम से कम एक पौधा अवश्य लगाना चाहिए और उसकी नियमित देखभाल का संकल्प भी लेना चाहिए।
विद्यालय के प्राचार्य एस. डिंडोरे ने अपने संबोधन में कहा कि वृक्ष प्रकृति की अमूल्य धरोहर हैं। वृक्षारोपण केवल एक अभियान नहीं, बल्कि आने वाली पीढ़ियों के सुरक्षित भविष्य की सामूहिक जिम्मेदारी है। उन्होंने विद्यार्थियों से विद्यालय के साथ-साथ अपने घर एवं आसपास अधिक से अधिक पौधे लगाने और उनकी नियमित देखभाल करने का आह्वान किया।
इस अवसर पर विद्यालय के शिक्षक-शिक्षिकाओं, कर्मचारियों तथा छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक विभिन्न प्रजातियों के छायादार, फलदार एवं औषधीय पौधों का रोपण किया। सभी ने पौधों की सुरक्षा एवं संरक्षण का संकल्प लिया। विद्यार्थियों ने पर्यावरण संरक्षण से जुड़े प्रेरक नारों के माध्यम से हरित एवं स्वच्छ वातावरण बनाए रखने का संदेश भी दिया।
कार्यक्रम के अंत में उपस्थित सभी लोगों ने ‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान को जन-जन तक पहुँचाने, अधिक से अधिक वृक्ष लगाने तथा पर्यावरण संरक्षण के लिए निरंतर कार्य करने की सामूहिक शपथ ली। विद्यालय प्रबंधन ने भविष्य में भी पर्यावरण जागरूकता से जुड़े ऐसे कार्यक्रमों का नियमित आयोजन करने का संकल्प व्यक्त किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed