--:--

गुरु पूर्णिमा पर बांकीमोंगरा में 25 दिवसीय सह योग शिक्षक प्रशिक्षण शिविर में शामिल हुईं पालिका अध्यक्ष श्रीमती सोनी विकास झा, दिया स्वस्थ जीवन का संदेश।

0
IMG-20260729-WA0002.jpg

कोरबा/बांकीमोंगरा: नगर पालिका परिषद बांकीमोंगरा की अध्यक्ष श्रीमती सोनी विकास झा मंगलवार को बांकीमोंगरा में आयोजित 25 दिवसीय सह योग शिक्षक प्रशिक्षण शिविर में शामिल हुईं। इस अवसर पर उन्होंने गुरु पूर्णिमा के पावन पर्व पर उपस्थित योग शिक्षकों, प्रशिक्षुओं एवं नगरवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए योग को स्वस्थ एवं संतुलित जीवन का आधार बताया।
पालिका अध्यक्ष श्रीमती झा ने कहा कि नियमित योग करने से व्यक्ति शारीरिक, मानसिक एवं आध्यात्मिक रूप से स्वस्थ रहता है। उन्होंने सभी नागरिकों से अपने दैनिक जीवन में योग को अपनाने का आग्रह किया, ताकि स्वस्थ समाज का निर्माण किया जा सके।
यह 25 दिवसीय सह योग शिक्षक प्रशिक्षण शिविर भारतीय जनता पार्टी कोरबा व्यापार प्रकोष्ठ के संयोजक राजकुमार शर्मा एवं सह संयोजक प्रदीप अग्रवाल के नेतृत्व में आयोजित किया जा रहा है। शिविर में योग शिक्षकों द्वारा प्रतिभागियों को विभिन्न योगासन, प्राणायाम तथा स्वस्थ जीवनशैली से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियां प्रदान की जा रही हैं। साथ ही “करें योग, रहें निरोग” का संदेश देते हुए योग के नियमित अभ्यास के लिए प्रेरित किया गया।
कार्यक्रम के दौरान आसपास के क्षेत्रों से बड़ी संख्या में महिला-पुरुष एवं नगरवासी उपस्थित रहे। उपस्थित लोगों ने प्रशिक्षण शिविर की सराहना करते हुए इसे स्वास्थ्य जागरूकता की दिशा में एक सराहनीय पहल बताया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed