गेवरा-दीपका में ब्लॉक कांग्रेस कमेटी दीपका एवं ब्लॉक युवा कांग्रेस ने हर्ष उल्लास के साथ मनाया स्वतंत्रता दिवस।
आजाद चौक एवं गांधी उद्यान में हुआ ध्वजारोहण, सामाजिक समरसता और देश की एकता का दिया संदेश।

छत्तीसगढ़ /कोरबा स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर युवा कांग्रेस द्वारा प्रतिवर्ष की तरह इस वर्ष भी आजाद चौक, दीपका तथा गांधी उद्यान, बुधवारी बाजार में ध्वजारोहण कार्यक्रम आयोजित किया गया।
कार्यक्रम में विशेष आमंत्रित सदस्य के रूप में छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के संयुक्त महामंत्री हरीश परसाई , प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सचिव तनवीर अहमद शामिल हुए।
आजाद चौक में वरिष्ठ नागरिकों एवं महिला कांग्रेस की उपस्थिति में ध्वजारोहण किया गया। वहीं गांधी उद्यान में हरीश परसाई एवं छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सचिव तनवीर अहमद द्वारा ध्वजारोहण किया गया।
ध्वजारोहण के पश्चात उपस्थित कांग्रेसजनों एवं आम नागरिकों ने सामूहिक रूप से राष्ट्रगान का गायन किया।
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष के संदेशों को किया साझा
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए हरीश परसाई ने छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष दीपक बैज के संदेश को उपस्थित लोगों के बीच साझा किया। उन्होंने अपने संबोधन में नीट परीक्षा में पेपर लीक, बिजली बिल की दरों में बढ़ोतरी, सरकारी स्कूलों के बंद होने तथा बढ़ती महंगाई जैसे विभिन्न मुद्दों पर अपनी बात रखी और आम जनता से जुड़े विषयों को प्रमुखता से उठाया।
उन्होंने कहा कि स्वतंत्रता दिवस केवल उत्सव का अवसर नहीं, बल्कि देश के लोकतांत्रिक मूल्यों, सामाजिक समरसता, आपसी भाईचारे और संविधान की भावना को मजबूत करने का भी अवसर है।
कार्यक्रम में प्रमुख रूप से छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सचिव तनवीर अहमद, पोशक दास महंत, वरिष्ठ कांग्रेसी नेता केदार सिंह, सूरज दास मानिकपुरी, विशाल शुक्ला, अनिरुद्ध सिंह, लोकेश राठौर, पार्षद हर्षित देवी, इस्तेखार अली, राम जय सिंह, अविनाश यादव, प्रशांति सिंह, भगवती यादव, अनीता तिवारी, आशा देवी रजक, युवा कांग्रेस जिला महासचिव भारत मिश्रा, बालेंद्र सिंह, रहमान खान, डॉक्टर राजवाड़े, अफजल अली, तारकेश्वर मिश्रा, मोहम्मद रसूल, बाबा राजपूत, फैयाज अंसारी, विकास केशरवानी, जुनैद अख्तर, सिकंदर खान, गया पासवान, सुइब अख्तर, आजम अंसारी, खगेश बारेठ, रौशन निल्मलकर, मनजीत त्रिपाठी, सद्दाम शेख, शनि देव, मोहम्मद गुलाम, मोहम्मद जहांगीर, कर्म सिंह राजपूत, नवीन राजवाड़े, मोहम्मद शफी, एवं अकबर खान सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता एवं क्षेत्र के नागरिक उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के पश्चात उपस्थित लोगों के बीच मिठाइयों का वितरण किया गया और सभी ने आपसी भाईचारे के साथ स्वतंत्रता दिवस की खुशियां मनाईं।
कार्यक्रम का संचालन विशाल शुक्ला ने किया तथा आभार प्रदर्शन अनिरुद्ध सिंह द्वारा किया गया। कार्यक्रम में उपस्थित सभी लोगों ने देश की एकता, अखंडता, भाईचारे और लोकतांत्रिक मूल्यों को मजबूत बनाने का संकल्प लिया।
