बांकीमोंगरा में भव्य रूप से हुआ ‘बाकी के राजा’ गणेश का आगमन, जयघोष से गूंजा नगर।

कोरबा/बांकीमोंगरा: गणेश चतुर्थी के पावन अवसर पर बांकीमोंगरा नगर में भगवान गणेश की भव्य प्रतिमा का आगमन श्रद्धा और उत्साह के साथ हुआ। ‘बाकी के राजा’ के रूप में पूजे जाने वाले गजानंद स्वामी के आगमन के दौरान नगर में भक्तिमय माहौल देखने को मिला।
भव्य शोभायात्रा के दौरान श्रद्धालुओं ने ‘गणपति बप्पा मोरया’ के जयघोष लगाए, जिससे पूरा नगर भक्तिमय वातावरण में सराबोर हो गया। शोभायात्रा में गौरेला की विशेष प्रस्तुति ने आकर्षण बढ़ाया, वहीं श्रद्धालु और युवा बड़ी संख्या में शामिल हुए।
बांकीमोंगरा के मुख्य चौक में गजानंद स्वामी की भव्य प्रतिमा विराजमान होगी, जहां आगामी दिनों में विभिन्न धार्मिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। गणेश उत्सव को लेकर नगरवासियों में खासा उत्साह है और मुख्य चौक सहित आसपास के क्षेत्रों में आकर्षक सजावट भी की जा रही है।
गणेश जी के आगमन के साथ ही बांकीमोंगरा में दस दिवसीय गणेशोत्सव की शुरुआत भक्तिमय माहौल में होगा। श्रद्धालुओं ने भगवान गणेश से नगर की सुख-समृद्धि, शांति और खुशहाली की कामना की।
‘गणपति बप्पा मोरया, मंगल मूर्ति मोरया।’
