--:--

बांकीमोंगरा के घुड़देवा में भव्य रूप से हुआ ‘घुड़देवा का राजा’ गणेश जी का आगमन, जयघोष से गूंजा नगर।

0
IMG-20260914-WA0001.jpg

कोरबा/बांकीमोंगरा। गणेश चतुर्थी के पावन अवसर पर बांकीमोंगरा नगर में गणपति बप्पा के आगमन को लेकर श्रद्धालुओं में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है। इसी कड़ी में घुड़देवा मुख्य चौक में ‘घुड़देवा का राजा’ के रूप में पूजे जाने वाले भगवान गणेश की भव्य प्रतिमा का आगमन श्रद्धा, उमंग और भक्तिमय वातावरण के बीच हुआ।
भगवान गणेश की भव्य शोभायात्रा के दौरान श्रद्धालुओं और युवाओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। पूरे मार्ग में ‘गणपति बप्पा मोरया’ के जयघोष से वातावरण गूंजायमान रहा। शोभायात्रा में आकर्षक रूप से सजाई गई झांकी एवं विशेष प्रस्तुतियों ने लोगों का ध्यान आकर्षित किया। बड़ी संख्या में नगरवासी भगवान गणेश के दर्शन एवं स्वागत के लिए मौजूद रहे।
घुड़देवा मुख्य चौक में ‘घुड़देवा का राजा’ गजानंद स्वामी की भव्य प्रतिमा अब विराजमान हो चुकी है। गणेश चतुर्थी के अवसर पर आज विधि-विधान एवं भक्तिभाव के साथ भगवान गणेश की पूजा-अर्चना की जाएगी। इसके साथ ही आगामी दिनों में विभिन्न धार्मिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा।
गणेशोत्सव को लेकर घुड़देवा सहित आसपास के क्षेत्रों में भी विशेष उत्साह देखने को मिल रहा है। मुख्य चौक और आसपास के स्थानों पर आकर्षक साज-सज्जा की जा रही है, जिससे पूरा क्षेत्र उत्सव के रंग में रंगा नजर आ रहा है।
भगवान गणेश के आगमन के साथ ही घुड़देवा में दस दिवसीय गणेशोत्सव की शुरुआत भक्तिमय माहौल में हो गई है। श्रद्धालुओं ने भगवान गणेश से नगर की सुख-समृद्धि, शांति, खुशहाली और सभी के मंगल की कामना की।


गणपति बप्पा मोरया!
मंगल मूर्ति मोरया!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed