25 अक्टूबर को मोंगरा बस्ती में मनाया जाएगा दशहरा उत्सव, बैठक सम्पन्न।
जिले के बांकीमोंगरा क्षेत्र मोंगरा बस्ती के वार्ड क्रमांक 03 में आगामी दशहरा उत्सव को लेकर भीमसेन सेवा समिति मोंगरा बस्ती की महत्वपूर्ण बैठक मंगलवार, 6 अक्टूबर 2026 को मंदिर प्रांगण में आयोजित की गई। बैठक में समिति के पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने दशहरा पर्व को इस वर्ष भी परंपरागत रूप से भव्य और उत्साहपूर्वक मनाने को लेकर विस्तार से चर्चा की।
बैठक की अध्यक्षता भीमसेन सेवा समिति मोंगरा बस्ती के अध्यक्ष गजेंद्र पाल सिंह तंवर ने की। इस दौरान आगामी 25 अक्टूबर 2026 को आयोजित होने वाले दशहरा कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर कार्ययोजना तैयार की गई। समिति के सदस्यों ने कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए आवश्यक व्यवस्थाओं, आयोजन की रूपरेखा और जिम्मेदारियों को लेकर विचार-विमर्श किया।
समिति के पदाधिकारियों के अनुसार 25 अक्टूबर को मोंगरा बस्ती स्थित नगर पालिका परिषद कार्यालय के सामने दशहरा उत्सव का भव्य आयोजन किया जाएगा। आयोजन को लेकर समिति द्वारा तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। समिति ने बताया कि पूरा दशहरा कार्यक्रम भीमसेन सेवा समिति मोंगरा बस्ती के तत्वावधान में आयोजित किया जाएगा।
इस दौरान बैठक में प्रमुख रूप से माखन लाल यादव, योगेश अग्रवाल, महावीर सिंह, भोली यादव, विनोद यादव, वीरेंद्र यादव, मनोज यादव, गणपत दास, गौतम दास, विक्की महंत, दिनेश, महेश यादव, आयुष सिंह एवं लक्ष्मीकांत यादव सहित समिति के पदाधिकारी एवं सदस्य उपस्थित रहे।
समिति ने क्षेत्रवासियों से अपील की है कि दशहरा उत्सव में अधिक से अधिक संख्या में शामिल होकर आयोजन को सफल बनाएं और आपसी भाईचारे एवं सौहार्द के साथ पर्व मनाएं।
