--:--

ग्राम भैसमा में 35 वर्षीय व्यक्ति ने लगाई फांसी, सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची उरगा पुलिस

0

कमलेश कुर्रे की रिपोर्ट?

उरगा/भैसमा: कोरबा जिले के ग्राम भैसमा में एक दुखद घटना सामने आई है। यहां शिव प्रसाद केवट (35 वर्ष), पिता फतुराम केवट, की फांसी लगाने से मौत होने की जानकारी सामने आई है। घटना के बाद गांव में शोक का माहौल है।

ग्रामीणों के अनुसार, शिव प्रसाद केवट पिछले कुछ समय से गुमसुम रहता था और अकेले में तरह-तरह की बातें करता रहता था। हालांकि, घटना के वास्तविक कारणों का अभी स्पष्ट पता नहीं चल पाया है।

बताया जा रहा है कि घटना की जानकारी मिलने पर गांव के सरपंच तत्काल मृतक के घर पहुंचे और परिजनों को समझाइश दी। साथ ही उन्होंने बिना देर किए उरगा चौकी पुलिस को घटना की सूचना दी।

सूचना मिलते ही उरगा चौकी पुलिस मौके पर पहुंची और आवश्यक कार्रवाई शुरू की। फिलहाल, घटना के संबंध में विस्तृत जानकारी पुलिस की जांच के बाद ही स्पष्ट हो सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *