--:--

बड़ी उपलब्धि: बांकीमोंगरा कटाईनार स्वास्थ्य केंद्र को मिला NQAS गुणवत्ता प्रमाणन, 96.18% अंक हासिल कर कोरबा जिले में किया उत्कृष्ट प्रदर्शन।

0
IMG-20261010-WA0005.jpg

12 मानकों पर खरा उतरा स्वास्थ्य केंद्र, राष्ट्रीय स्तर के मूल्यांकन में मिली गुणवत्ता प्रमाणित होने की उपलब्धि।

छत्तीसगढ़/कोरबा जिले के बांकीमोंगरा क्षेत्र अन्तर्गत कटाईनार स्थित शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र ने राष्ट्रीय गुणवत्ता आश्वासन मानक (NQAS) के तहत उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए बड़ी उपलब्धि हासिल की है। केंद्र सरकार के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय के अंतर्गत राष्ट्रीय स्वास्थ्य प्रणाली संसाधन केंद्र (NHSRC) द्वारा जारी आधिकारिक पत्र के अनुसार, कटाईनार स्वास्थ्य केंद्र को राष्ट्रीय स्तर पर 96.18 प्रतिशत अंक के साथ गुणवत्ता प्रमाणन प्रदान किया गया है। यह उपलब्धि क्षेत्र की स्वास्थ्य सेवाओं के लिए गौरव का विषय है।

प्राप्त आधिकारिक पत्र के मुताबिक, कटाईनार स्वास्थ्य केंद्र का 1 और 2 जुलाई 2026 को बाहरी मूल्यांकन किया गया था। इस मूल्यांकन में स्वास्थ्य केंद्र ने सभी 12 विषयगत क्षेत्रों में निर्धारित मानकों को पूरा किया। इसके बाद 7 अक्टूबर 2026 को जारी पत्र में केंद्र को ‘क्वालिटी सर्टिफाइड’ घोषित किया गया।

12 विषयगत क्षेत्रों में मानकों पर खरा उतरा केंद्र!

राष्ट्रीय गुणवत्ता आश्वासन मानक (NQAS) के अंतर्गत स्वास्थ्य केंद्रों में मरीजों को दी जाने वाली सेवाओं, स्वच्छता, संक्रमण नियंत्रण, व्यवहारिकता , डिलवरी, जच्चा-बच्चा से संबंधित इलाज, उपलब्ध सुविधाओं और स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता सहित विभिन्न पहलुओं का मूल्यांकन किया जाता है। कटाईनार स्वास्थ्य केंद्र ने इन 12 विषयगत क्षेत्रों में निर्धारित मानकों को पूरा करते हुए 96.18 प्रतिशत अंक प्राप्त किए हैं। यह प्रदर्शन केंद्र में बेहतर स्वास्थ्य सेवाओं और गुणवत्ता बनाए रखने के प्रयासों को दर्शाता है।

स्वास्थ्य विभाग की टीम और जनप्रतिनिधियों का योगदान!

इस उपलब्धि में CMHO कोरबा एवं CPM के दिशा-निर्देशों के साथ डॉ. सी. पंथ ( मेडिकल आफिसर) और उनकी टीम के प्रयासों की महत्वपूर्ण भूमिका रही। वहीं, क्षेत्र की पार्षद रम्भा हेम सिंह कंवर एवं अश्वनी मिश्रा के विशेष योगदान का भी उल्लेख किया गया है। स्वास्थ्य विभाग की टीम और स्थानीय स्तर पर मिले सहयोग से कटाईनार स्वास्थ्य केंद्र ने राष्ट्रीय गुणवत्ता मूल्यांकन में उल्लेखनीय सफलता हासिल की।

क्षेत्र के लिए गौरव की उपलब्धि!

बांकीमोंगरा कटाईनार स्वास्थ्य केंद्र को मिला यह राष्ट्रीय गुणवत्ता प्रमाणन क्षेत्रवासियों के लिए गर्व की बात है। इससे स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता को और बेहतर बनाने की दिशा में प्रोत्साहन मिलेगा। साथ ही, यह उपलब्धि स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों, कर्मचारियों और स्थानीय जनप्रतिनिधियों के समन्वित प्रयासों को भी रेखांकित करती है।

आधिकारिक पुष्टि: NHSRC के 7 अक्टूबर 2026 के पत्र में कटाईनार (कोरबा) स्वास्थ्य केंद्र का कुल स्कोर 96.18 प्रतिशत तथा प्रमाणन की स्थिति ‘Quality Certified’ दर्ज है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *