रितेश अग्रवाल ने शारदीय नवरात्रि एवं महाराजा श्री अग्रसेन जयंती पर दी बधाई और शुभकामनाएं
कोरबा/बांकीमोंगरा: बांकीमोंगरा भाजपा मंडल मंत्री एवं एसईसीएल विधायक प्रतिनिधि रितेश अग्रवाल ने शारदीय नवरात्रि पर्व एवं महाराजा श्री अग्रसेन जयंती के पावन अवसर पर देशवासियों सहित समस्त नगरवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं।
इस अवसर पर रितेश अग्रवाल ने मां दुर्गा से सभी के जीवन में सुख, शांति, समृद्धि एवं खुशहाली बनाए रखने की प्रार्थना की। उन्होंने कहा कि शारदीय नवरात्रि का पर्व शक्ति की उपासना, आस्था, भक्ति और बुराई पर अच्छाई की विजय का प्रतीक है। यह पावन पर्व हमें नारी शक्ति का सम्मान करने, सकारात्मक विचार अपनाने तथा समाज में प्रेम, सद्भाव और एकता बनाए रखने की प्रेरणा देता है।
वहीं, महाराजा श्री अग्रसेन जयंती के अवसर पर उन्होंने महाराजा अग्रसेन जी के आदर्शों को याद करते हुए कहा कि महाराजा अग्रसेन जी का जीवन समाजवाद, समानता, सेवा, सहयोग और जनकल्याण की भावना का प्रतीक है। उनके आदर्श आज भी समाज को एकजुट होकर आगे बढ़ने तथा जरूरतमंदों की सहायता करने की प्रेरणा देते हैं।
रितेश अग्रवाल ने सभी से इन पावन पर्वों को आपसी भाईचारे, सामाजिक समरसता और सद्भाव के साथ मनाने की अपील की। उन्होंने कामना की कि मां दुर्गा की कृपा सभी पर बनी रहे और महाराजा श्री अग्रसेन जी के आदर्शों से प्रेरणा लेकर समाज में सुख-समृद्धि, शांति और खुशहाली का वातावरण स्थापित हो।
उन्होंने समस्त क्षेत्रवासियों के सुखमय, मंगलमय एवं उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए एक बार फिर शारदीय नवरात्रि एवं महाराजा श्री अग्रसेन जयंती की हार्दिक शुभकामनाएं प्रेषित कीं।
