बांकीमोंगरा पालिका अध्यक्ष श्रीमती सोनी विकास झा ने दी शारदीय नवरात्रि की हार्दिक शुभकामनाएं
मां दुर्गा की आराधना से सभी के जीवन में सुख, शांति, समृद्धि एवं खुशहाली आए – सोनी विकास झा
बांकीमोंगरा (कोरबा)। शारदीय नवरात्रि के पावन पर्व के अवसर पर नगर पालिका परिषद बांकीमोंगरा की अध्यक्ष श्रीमती सोनी विकास झा ने देशवासियों एवं समस्त नगरवासियों को शारदीय नवरात्रि की हार्दिक शुभकामनाएं एवं बधाई दी हैं।
इस पावन अवसर पर उन्होंने मां दुर्गा से सभी के जीवन में सुख, शांति, समृद्धि एवं खुशहाली बनाए रखने की कामना की। उन्होंने कहा कि शारदीय नवरात्रि का पर्व शक्ति की उपासना, श्रद्धा, भक्ति और आस्था का प्रतीक है। यह पर्व हमें नारी शक्ति के सम्मान, सकारात्मक विचारों तथा सत्य और धर्म के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देता है।
श्रीमती सोनी विकास झा ने कहा कि मां दुर्गा की कृपा से सभी के जीवन में नई ऊर्जा, उत्साह और उमंग का संचार हो। नगर एवं क्षेत्र में सुख-समृद्धि, आपसी भाईचारा, सामाजिक सद्भाव और खुशहाली बनी रहे। उन्होंने सभी श्रद्धालुओं से नवरात्रि पर्व को श्रद्धा, भक्ति एवं उत्साह के साथ मनाने की अपील भी की।
उन्होंने मां दुर्गा से प्रार्थना की कि समस्त देशवासियों एवं नगरवासियों पर माता रानी की कृपा सदैव बनी रहे तथा हर परिवार सुखी, स्वस्थ एवं समृद्ध रहे।
श्रीमती सोनी विकास झा ने समस्त नगरवासियों को एक बार फिर शारदीय नवरात्रि की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं प्रेषित कीं।
