--:--

घुड़देवा में शारदीय नवरात्रि की धूम, 25 अक्टूबर को विस्सू श्रीवास के जगराता के साथ होगा भव्य रावण दहन।

0
IMG-20261017-WA0022.jpg

चित्रकांत पंथ कटघोरा विधानसभा रिपोर्टर!

आकर्षक झांकियों और भक्ति गीतों से सजेगी दशहरा उत्सव की शाम, नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती सोनी विकास झा होंगी मुख्य अतिथि।

बांकीमोंगरा( कोरबा )  शारदीय नवरात्रि के पावन अवसर पर क्षेत्रभर में भक्तिमय माहौल बना हुआ है। जगह-जगह मां दुर्गा के पंडाल सजाए गए हैं, जहां श्रद्धालु पूरे उत्साह और श्रद्धा के साथ माता रानी की आराधना कर रहे हैं। इसी कड़ी में बांकीमोंगरा क्षेत्र के घुड़देवा में भी प्रतिवर्ष की परंपरा के अनुसार इस वर्ष भव्य दुर्गा पूजा का आयोजन किया जा रहा है। मां दुर्गा की भक्ति में घुड़देवा के श्रद्धालु लीन हैं और पूरे क्षेत्र में आस्था एवं उल्लास का वातावरण देखने को मिल रहा है।

दुर्गा पूजा पंडाल में प्रतिदिन सुबह और शाम माता रानी की आरती एवं पूजा-अर्चना की जा रही है। आरती के समय बड़ी संख्या में श्रद्धालु पंडाल पहुंचकर मां दुर्गा का आशीर्वाद प्राप्त कर रहे हैं। वहीं, दुर्गा पंडाल सहित आसपास के क्षेत्र को आकर्षक रंग-बिरंगी लाइटों से सजाया गया है, जिससे पूरा परिसर भक्तिमय और आकर्षक नजर आ रहा है।

25 अक्टूबर को होगा भव्य दशहरा उत्सव!

श्री श्री दुर्गा पूजा समिति, घुड़देवा द्वारा 25 अक्टूबर 2025 को भव्य दशहरा उत्सव मनाया जाएगा। इस अवसर पर छत्तीसगढ़ के सुप्रसिद्ध गायक विस्सू श्रीवास एवं उनकी टीम द्वारा आकर्षक झांकियों के साथ भव्य देवी जगराता कार्यक्रम प्रस्तुत किया जाएगा। भक्ति गीतों और देवी जसगीतों के माध्यम से माता रानी की महिमा का गुणगान किया जाएगा। कार्यक्रम को लेकर श्रद्धालुओं में उत्साह का माहौल है।

दशहरा उत्सव में नगर पालिका परिषद बांकीमोंगरा की अध्यक्ष श्रीमती सोनी विकास झा मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगी। आयोजन के दौरान रावण दहन भी किया जाएगा, जिसे देखने के लिए क्षेत्र के लोगों के पहुंचने की उम्मीद है।

समिति ने श्रद्धालुओं से की अपील?

श्री श्री दुर्गा पूजा समिति, घुड़देवा की ओर से घुड़देवा सहित बांकीमोंगरा और आसपास के क्षेत्रों के श्रद्धालुओं को दशहरा उत्सव में शामिल होने के लिए आमंत्रित किया गया है। समिति ने सभी भक्तों एवं नगरवासियों से अपील की है कि वे 25 अक्टूबर को अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर मां दुर्गा का आशीर्वाद लें तथा भव्य देवी जगराता, आकर्षक झांकियों और दशहरा उत्सव का आनंद उठाएं।

नवरात्रि और दशहरा का यह पर्व क्षेत्र में धार्मिक आस्था, सामाजिक एकता और आपसी भाईचारे का संदेश दे रहा है। ऐसे आयोजन न केवल हमारी सांस्कृतिक परंपराओं को जीवंत रखते हैं, बल्कि नई पीढ़ी को भी धार्मिक एवं सांस्कृतिक विरासत से जोड़ने का कार्य करते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *