कुधरीपारा दुर्गा पंडाल में विशाल भंडारा आज रात्रि, सार्वजनिक नवयुवक दुर्गा उत्सव समिति ने भक्तजनों को किया आमंत्रित।
कोरबा/बांकीमोंगरा: शारदीय नवरात्रि के पावन अवसर पर क्षेत्र में भक्ति और आस्था का माहौल बना हुआ है। इसी कड़ी में बांकीमोंगरा के रेस्ट हाउस चौक स्थित कुधरीपारा दुर्गा पंडाल प्रांगण में आज, 19 अक्टूबर 2026 को सार्वजनिक नवयुवक दुर्गा उत्सव समिति द्वारा विशाल भंडारे का आयोजन किया जा रहा है।
समिति से प्राप्त जानकारी के अनुसार, भंडारा आज रात्रि 8 बजे से 10 बजे तक आयोजित होगा। इस दौरान मां दुर्गा के भक्तों एवं श्रद्धालुओं के लिए प्रसाद वितरण किया जाएगा। नवरात्रि के पावन अवसर पर आयोजित इस धार्मिक आयोजन को लेकर श्रद्धालुओं में उत्साह का माहौल है।
सार्वजनिक नवयुवक दुर्गा उत्सव समिति के पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने बांकीमोंगरा सहित आसपास के सभी क्षेत्रवासियों और भक्तजनों से भंडारे में शामिल होकर प्रसाद ग्रहण करने की अपील की है। समिति ने सभी श्रद्धालुओं को सादर आमंत्रित करते हुए आयोजन में सहभागी बनने का आग्रह किया है।
मां दुर्गा की आराधना, सेवा और समर्पण के भाव के साथ आयोजित यह भंडारा श्रद्धालुओं के बीच धार्मिक आस्था और सामाजिक सद्भाव का संदेश देगा। समिति ने सभी भक्तजनों से समय पर पहुंचकर आयोजन को सफल बनाने की अपील की है।
