--:--

डॉ. सी. पंथ ने नगरवासियों को दी दीपावली एवं छठ महापर्व की हार्दिक शुभकामनाएं, सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना।

0
IMG-20261107-WA0048

बांकीमोंगरा। दीपों के पावन पर्व दीपावली एवं आस्था, श्रद्धा और लोक संस्कृति के महापर्व छठ पूजा के शुभ अवसर पर डॉ. सी. पंथ ने समस्त नगरवासियों, क्षेत्रवासियों एवं श्रद्धालुओं को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं प्रेषित की हैं।

उन्होंने अपने शुभकामना संदेश में कहा कि दीपावली का पर्व सभी के जीवन में सुख, शांति, समृद्धि और नई उमंग लेकर आए। मां लक्ष्मी एवं भगवान गणेश की कृपा से हर घर में खुशहाली और सकारात्मकता का वास हो। वहीं छठ महापर्व पर भगवान सूर्यदेव एवं छठी मैया से सभी के सुखमय जीवन, उत्तम स्वास्थ्य और उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

डॉ. सी. पंथ ने कहा कि दीपावली हमें अंधकार से प्रकाश की ओर तथा छठ महापर्व हमें आस्था, संयम, स्वच्छता और प्रकृति के प्रति सम्मान का संदेश देता है। ये दोनों पर्व हमारी समृद्ध भारतीय संस्कृति, परंपरा और सामाजिक एकता के प्रतीक हैं।

अंत में उन्होंने सभी नगरवासियों से आपसी प्रेम, भाईचारे और सौहार्द के साथ दोनों पर्वों को हर्षोल्लास एवं शांतिपूर्ण वातावरण में मनाने की अपील करते हुए पुनः दीपावली एवं छठ महापर्व की हार्दिक बधाई एवं मंगलकामनाएं दीं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed