--:--

समाजसेवक हरिहर दास ने नगरवासियों को दी दीपावली एवं छठ महापर्व की हार्दिक शुभकामनाएं, सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना।

0
IMG-20261108-WA0000

कोरबा/बांकीमोंगरा समाजसेवक हरिहर दास ने दीपावली एवं लोक आस्था के महापर्व छठ पूजा के पावन अवसर पर समस्त नगरवासियों, क्षेत्रवासियों एवं जिलेवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं।

इस शुभ अवसर पर उन्होंने कामना की कि दीपों का यह महापर्व सभी के जीवन में सुख, शांति, समृद्धि और नई खुशियां लेकर आए। वहीं छठ महापर्व पर भगवान सूर्यदेव एवं छठी मैया से सभी परिवारों के उत्तम स्वास्थ्य, सुख-समृद्धि और खुशहाली की प्रार्थना की।

हरिहर दास ने कहा कि दीपावली हमें अंधकार से प्रकाश की ओर बढ़ने, आपसी प्रेम, भाईचारे और सद्भावना के साथ जीवन जीने का संदेश देती है। वहीं छठ महापर्व आस्था, स्वच्छता, अनुशासन, त्याग और प्रकृति के प्रति कृतज्ञता का प्रतीक है।

उन्होंने सभी नगरवासियों से इन पावन पर्वों को आपसी प्रेम, सौहार्द एवं भाईचारे के साथ मनाने की अपील करते हुए सभी के जीवन में खुशहाली और मंगलमय भविष्य की कामना की।

समाजसेवक हरिहर दास ने एक बार फिर समस्त नगरवासियों को दीपावली एवं छठ महापर्व की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं प्रेषित कीं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed