--:--

दीपावली एवं छठ महापर्व पर भाजपा मंडल अध्यक्ष उदय शर्मा ने नगरवासियों को दी शुभकामनाएं, सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की।

0
IMG-20261107-WA0047

बांकीमोंगरा/कोरबा :दीपावली एवं लोक आस्था के महापर्व छठ के पावन अवसर पर बांकीमोंगरा भाजपा मंडल अध्यक्ष उदय शर्मा ने समस्त नगरवासियों, क्षेत्रवासियों एवं देशवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं प्रेषित की हैं।

हमारे चैनल के माध्यम से उन्होंने अपने शुभकामना संदेश में कहा कि दीपावली का पर्व अंधकार पर प्रकाश, असत्य पर सत्य और बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक है। यह पर्व हम सभी के जीवन में नई उमंग, उत्साह और सकारात्मक ऊर्जा का संचार करता है। वहीं छठ महापर्व हमारी आस्था, श्रद्धा, पवित्रता और प्रकृति के प्रति कृतज्ञता का अनुपम प्रतीक है।

उदय शर्मा ने कामना करते हुए कहा कि मां लक्ष्मी की कृपा से प्रत्येक परिवार में सुख-समृद्धि, धन-धान्य एवं खुशहाली बनी रहे तथा छठी मैया और भगवान सूर्यदेव सभी के जीवन में आरोग्य, शांति और समृद्धि प्रदान करें।

उन्होंने नगरवासियों से दोनों पर्वों को आपसी भाईचारे, प्रेम, सद्भाव और सामाजिक एकता के साथ मनाने की अपील की। साथ ही कहा कि त्योहार हमारी सांस्कृतिक परंपराओं और सामाजिक समरसता को मजबूत बनाने का अवसर होते हैं।

अंत में भाजपा मंडल अध्यक्ष उदय शर्मा ने पुनः समस्त नगरवासियों को दीपावली एवं छठ महापर्व की हार्दिक बधाई एवं मंगलमय शुभकामनाएं दीं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed