--:--

बांकीमोंगरा भाजपा मंडल मंत्री रितेश अग्रवाल ने नगरवासियों को दी दीपावली एवं छठ महापर्व की हार्दिक शुभकामनाएं।

0
IMG-20261107-WA0049

कोरबा/बांकीमोंगरा। भारतीय जनता पार्टी मंडल बांकीमोंगरा के मंडल मंत्री श्री रितेश अग्रवाल ने समस्त नगरवासियों को दीपावली एवं छठ महापर्व की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं।

इस अवसर पर उन्होंने कहा कि दीपावली का पावन पर्व सभी के जीवन में सुख, समृद्धि, शांति और खुशहाली लेकर आए। वहीं छठ महापर्व आस्था, पवित्रता, त्याग और प्रकृति के प्रति कृतज्ञता का प्रतीक है। यह पर्व हमें सामाजिक एकता, भाईचारे और आपसी सद्भाव का संदेश देता है।

उन्होंने कामना की कि मां लक्ष्मी की कृपा सभी पर बनी रहे और भगवान सूर्यदेव के आशीर्वाद से हर परिवार में सुख-समृद्धि एवं खुशहाली का संचार हो। साथ ही उन्होंने नगरवासियों से दोनों पर्वों को आपसी प्रेम, सौहार्द और उत्साह के साथ मनाने की अपील की।

रितेश अग्रवाल
भाजपा मंडल मंत्री, बांकीमोंगरा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed