--:--

दीपावली पर बांकीमोंगरा एल्डरमैन श्रीमती राखी रविन्द्र अग्रवाल ने नगरवासियों को दी शुभकामनाएं, सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की।

0
IMG-20261108-WA0007

बांकीमोंगरा। दीपों के महापर्व दीपावली के पावन अवसर पर बांकीमोंगरा की एल्डरमैन श्रीमती राखी रविन्द्र अग्रवाल ने समस्त नगरवासियों को दीपावली की हार्दिक शुभकामनाएं एवं बधाई दी हैं।

उन्होंने अपने शुभकामना संदेश में कहा कि दीपावली का पर्व अंधकार पर प्रकाश, असत्य पर सत्य और बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक है। यह पर्व हम सभी के जीवन में नई उमंग, उत्साह और सकारात्मक ऊर्जा का संचार करता है।

श्रीमती अग्रवाल ने कामना की कि मां लक्ष्मी एवं भगवान गणेश की कृपा से प्रत्येक परिवार में सुख, शांति, समृद्धि और खुशहाली बनी रहे। सभी के जीवन में सफलता, स्वास्थ्य और खुशियों का नया उजाला आए।

उन्होंने नगरवासियों से दीपावली का पर्व आपसी प्रेम, भाईचारे, सौहार्द एवं एकता के साथ मनाने की अपील करते हुए सभी को सुरक्षित एवं मंगलमय दीपावली की शुभकामनाएं प्रेषित कीं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed