बांकीमोंगरा चौपाटी में चला स्वच्छता अभियान, सेवा संकल्प के तहत पालिका के अधिकारी, जनप्रतिनिधियों और नागरिकों ने मिलकर की साफ-सफाई।

कोरबा/बांकीमोंगरा: सेवा संकल्प अभियान के तहत नगर पालिका परिषद बांकीमोंगरा द्वारा गुरुवार को नगर की चौपाटी परिसर में विशेष स्वच्छता अभियान चलाया गया। नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती सोनी विकास झा एवं मुख्य नगर पालिका अधिकारी श्रीमती ज्योत्सना टोप्पो के नेतृत्व में आयोजित अभियान में पालिका के अधिकारी-कर्मचारी, सफाई मित्र, भाजपा पदाधिकारी-कार्यकर्ता एवं आम नागरिकों ने सहभागिता करते हुए चौपाटी परिसर की साफ-सफाई की।
स्वच्छता अभियान के दौरान चौपाटी परिसर में जमा कचरे एवं गंदगी को एकत्रित कर उसका उचित निपटान किया गया। साथ ही आसपास के क्षेत्र की सफाई करते हुए लोगों को सार्वजनिक स्थानों को स्वच्छ रखने के लिए जागरूक किया गया। अभियान का उद्देश्य शहर को स्वच्छ एवं सुंदर बनाने के साथ नागरिकों में स्वच्छता के प्रति जिम्मेदारी की भावना को मजबूत करना रहा।
स्वच्छता केवल अभियान नहीं, सामूहिक जिम्मेदारी : सोनी विकास झा?
नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती सोनी विकास झा ने कहा कि स्वच्छ और सुंदर शहर बनाने की जिम्मेदारी केवल नगर पालिका की नहीं, बल्कि प्रत्येक नागरिक की है। सार्वजनिक स्थानों पर कचरा न फेंकें और अपने आसपास साफ-सफाई बनाए रखें। सेवा संकल्प अभियान के माध्यम से स्वच्छता के साथ-साथ नागरिकों को भी इससे जोड़ने का प्रयास किया जा रहा है।
उन्होंने कहा कि बांकीमोंगरा की चौपाटी शहर का प्रमुख सार्वजनिक स्थल है, जहां लोग परिवार एवं मित्रों के साथ समय बिताने पहुंचते हैं। ऐसे स्थानों की स्वच्छता बनाए रखना हम सभी की जिम्मेदारी है। उन्होंने सफाई मित्रों द्वारा किए जा रहे कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि स्वच्छता कर्मियों के सहयोग से ही शहर को स्वच्छ रखने का संकल्प आगे बढ़ाया जा सकता है।
जनभागीदारी से स्वच्छता अभियान को मिला बल!
अभियान में नगर पालिका परिषद के अधिकारियों एवं कर्मचारियों के साथ भाजपा के वरिष्ठ पदाधिकारी, कार्यकर्ता, पार्षद, सफाई मित्र तथा स्थानीय नागरिकों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। इस दौरान लोगों ने श्रमदान करते हुए चौपाटी परिसर एवं आसपास के क्षेत्रों में सफाई की और स्वच्छता का संदेश दिया।
इस अवसर पर नगर पालिका परिषद बांकीमोंगरा अध्यक्ष श्रीमती सोनी विकास झा, मुख्य नगर पालिका अधिकारी श्रीमती ज्योत्सना टोप्पो, भाजयुमो छत्तीसगढ़ के पूर्व प्रदेश कोषाध्यक्ष विकास झा, भाजपा मंडल अध्यक्ष उदय शर्मा, पार्षद एवं पीआईसी सदस्य अश्वनी मिश्रा, श्रीमती प्रमिला सायतोड़े, पार्षद प्रमोद सोना, श्रवण कुमार यादव, एल्डरमैन श्रीमती राखी अग्रवाल, जितेन्द्र सिंह, पार्षद प्रतिनिधि हेम सिंह कंवर, पालिका इंजीनियर सहित नगर पालिका के अधिकारी-कर्मचारी, भाजपा के वरिष्ठ पदाधिकारी मुकेश अग्रवाल, रितेश अग्रवाल, श्रीमती गौरी केंवट, श्रीमती कविता यादव, निर्मला देवी, आशा राम, प्रकाश झा, रामेश्वर सोनी, देव राजपूत, नकुल पटेल, बबलू डहरिया व भाजपा कार्यकर्ता, सफाई मित्र तथा आम नागरिक उपस्थित रहे।
नगर पालिका द्वारा चलाए गए इस स्वच्छता अभियान से चौपाटी परिसर में स्वच्छता को लेकर सकारात्मक संदेश गया। वहीं नगरवासियों से भी अपील की गई कि वे सार्वजनिक स्थलों पर कचरा न फेंकें और स्वच्छ बांकीमोंगरा बनाने में अपनी सक्रिय भागीदारी निभाएं।

