--:--

बांकीमोंगरा में कांग्रेस का विरोध प्रदर्शन, काले फीते बांधकर जताया आक्रोश; इस्तीफे तक आंदोलन जारी रखने का ऐलान।

0
IMG-20261009-WA0025.jpg

ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष संजय आजाद के नेतृत्व में निकला विरोध मार्च, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की उठाई मांग।

कोरबा/बांकीमोंगरा: प्रदेश कांग्रेस कमेटी के आह्वान पर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी बांकीमोंगरा द्वारा विरोध प्रदर्शन किया गया। ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष संजय आजाद के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने हाथों में कांग्रेस के झंडे और विरोध संबंधी तख्तियां लेकर मार्च निकाला। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने काले फीते बांधकर अपना आक्रोश जताया और ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग की।

प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी करते हुए अपनी मांगों को प्रमुखता से उठाया। पार्टी नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने कहा कि जब तक संबंधित पद से इस्तीफा नहीं दिया जाता, तब तक देशभर में आंदोलन जारी रखने का ऐलान किया गया है।

इस्तीफा होने तक जारी रहेगा आंदोलन?

प्रदर्शन में शामिल कांग्रेस नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने कहा कि यह आंदोलन अपनी मांगों को लेकर चलाया जा रहा है। उन्होंने स्पष्ट किया कि जब तक इस्तीफा नहीं दिया जाता, तब तक विरोध जारी रहेगा। इस दौरान महिला एवं पुरुष कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने भी बड़ी संख्या में भागीदारी निभाई।

विरोध प्रदर्शन में जिला अध्यक्ष युवा कांग्रेस ग्रामीण विकास सिंह, नेता प्रतिपक्ष पार्षद मधुसूदन दास, पार्षद नवीन कुंवर, पार्षद तालिका साहू, प्रदीप अग्रवाल, परमानंद सिंह, नवल किशोर पंडित, फिरोज अनंत, बजरंग दास, अशोक मिश्रा, जसपाल सिंह कंवर, राजेश मानिकपुरी, कुणाल आजाद, आकाश सिंह, लालू साहू, छत बाई चौहान, पूजा महंत, भुनेश्वरी दास सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

कांग्रेस नेताओं ने अपनी मांगों को लेकर संघर्ष जारी रखने की बात कही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *