बांकीमोंगरा के यश मोबाइल में दीपावली ऑफर की बहार, पुराना मोबाइल देकर ले जाएं नया स्मार्टफोन, 0% फाइनेंस और आकर्षक उपहारों का मिलेगा लाभ।
धनतेरस और दीपावली के शुभ अवसर पर ग्राहकों के लिए खास बफर ऑफर, मोबाइल के साथ टीवी, फ्रिज, एसी सहित इलेक्ट्रॉनिक्स सामान की खरीदारी पर भी शानदार सुविधा।
बांकीमोंगरा। दीपों का महापर्व दीपावली नजदीक आते ही बाजारों में रौनक बढ़ने लगी है। इस वर्ष 8 नवंबर को दीपावली का पर्व मनाया जाएगा। वहीं धनतेरस के शुभ अवसर पर लोग सोने-चांदी, वाहन, इलेक्ट्रॉनिक्स सामान, कपड़े और घरेलू उपयोग की विभिन्न वस्तुओं की खरीदारी को शुभ मानते हैं। इसी त्योहार की खुशियों को और खास बनाने के लिए कोरबा जिले के बांकीमोंगरा स्थित यश मोबाइल एवं यश इलेक्ट्रॉनिक्स द्वारा ग्राहकों के लिए विशेष दीपावली बफर ऑफर पेश किया जा रहा है।
सिटी बस स्टैंड, ऑटो स्टैंड के समीप संचालित यश मोबाइल में ग्राहकों को अपनी पसंद का नया स्मार्टफोन खरीदने के लिए कई आकर्षक सुविधाएं दी जा रही हैं। प्रतिष्ठान के संचालक भोलेशंकर अग्रवाल ने जानकारी देते हुए बताया कि ग्राहक अपना पुराना मोबाइल दुकान पर लेकर आएं और उसे एक्सचेंज कर आसान किस्तों में नया मोबाइल घर ले जाएं। इसके लिए पुराने मोबाइल के साथ उसका डिब्बा, बिल एवं चार्जर साथ लाना आवश्यक है।
खास बात यह है कि ग्राहकों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए विभिन्न फाइनेंस कंपनियों के माध्यम से 0% ब्याज पर फाइनेंस की सुविधा भी उपलब्ध कराई जा रही है। इतना ही नहीं, मोबाइल खरीदने वाले ग्राहकों को आकर्षक घरेलू उपयोग की वस्तुएं एवं अन्य उपहार तत्काल दिए जाएंगे। यहां विभिन्न नामी कंपनियों के स्मार्टफोन और मोबाइल की अलग-अलग रेंज उपलब्ध है, जिससे ग्राहक अपनी पसंद और बजट के अनुसार खरीदारी कर सकते हैं।
वहीं यश इलेक्ट्रॉनिक्स में भी दीपावली की खरीदारी को लेकर विशेष सुविधाएं उपलब्ध हैं। यहां एलईडी टीवी, फ्रिज, एसी, सोफा, मिक्सी, कूलर, पंखा सहित कई प्रकार के इलेक्ट्रॉनिक्स एवं घरेलू उपयोग के सामान उपलब्ध हैं। ग्राहक अपनी जरूरत के अनुसार इन सामानों की खरीदारी भी फाइनेंस सुविधा के माध्यम से आसान किस्तों में कर सकते हैं।
त्योहार की खुशियां होंगी दोगुनी, खरीदारी होगी और भी आसान! यदि आप भी इस धनतेरस और दीपावली पर नया मोबाइल, टीवी, फ्रिज या अन्य घरेलू सामान खरीदने की योजना बना रहे हैं, तो एक बार यश मोबाइल एवं यश इलेक्ट्रॉनिक्स जरूर पहुंचें और उपलब्ध ऑफ़र की जानकारी लेकर अपनी पसंद का सामान घर ले जाएं।
पता: यश मोबाइल एवं यश इलेक्ट्रॉनिक्स, सिटी बस स्टैंड, ऑटो स्टैंड के समीप, बांकीमोंगरा, जिला कोरबा (छत्तीसगढ़)।
