--:--

RSETI प्रशिक्षणार्थियों ने लंबित मानदेय भुगतान को लेकर जनपद पंचायत कटघोरा के मुख्य कार्यपालन अधिकारी के नाम सौंपा ज्ञापन।

0
IMG-20261120-WA0012

30 दिवसीय प्रशिक्षण पूर्ण करने के बावजूद लगभग 25 प्रशिक्षणार्थियों को अब तक नहीं मिला मानदेय, भुगतान की मांग को लेकर सौंपा आवेदन।

कटघोरा/कोरबा। RSETI (ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान) एवं जनपद पंचायत कटघोरा के संयुक्त तत्वावधान में विगत वर्ष ग्राम पंचायत देवरी के सामुदायिक भवन में देवरी, कसाईपाली, चाकाबुड़ा एवं दुरेना क्षेत्र के मनरेगा श्रमिकों को 30 दिवसीय मेसन कंक्रीट (राजमिस्त्री) प्रशिक्षण प्रदान किया गया था। प्रशिक्षण का उद्देश्य ग्रामीण श्रमिकों को निर्माण कार्य में दक्ष बनाकर रोजगार के बेहतर अवसर उपलब्ध कराना था।

प्रशिक्षण के दौरान प्रशिक्षणार्थियों को नियमानुसार मनरेगा की निर्धारित दर के अनुसार 30 दिवस का मानदेय भुगतान किया जाना था। प्रशिक्षण पूर्ण होने के बाद कुछ प्रशिक्षणार्थियों को कुछ माह पूर्व मानदेय की राशि प्रदान कर दी गई, लेकिन शेष लगभग 25 प्रशिक्षणार्थियों को आज पर्यन्त तक भुगतान नहीं मिल पाया है।

लंबे समय से भुगतान लंबित रहने के कारण प्रशिक्षणार्थियों में नाराजगी एवं असंतोष व्याप्त है। उनका कहना है कि सभी प्रशिक्षणार्थियों ने निर्धारित अवधि तक पूरी निष्ठा से प्रशिक्षण प्राप्त किया तथा प्रशिक्षण संबंधी आवश्यक प्रक्रियाएं भी पूरी कीं, इसके बावजूद अब तक उनके मानदेय का भुगतान नहीं किया गया है। इस संबंध में संबंधित विभाग की ओर से भी अब तक कोई संतोषजनक पहल नहीं की गई है।

इसी समस्या को लेकर आज समस्त प्रभावित प्रशिक्षणार्थियों ने एकजुट होकर जनपद पंचायत कटघोरा के मुख्य कार्यपालन अधिकारी के नाम ज्ञापन सौंपा तथा लंबित मानदेय का शीघ्र भुगतान कराने की मांग की। प्रशिक्षणार्थियों ने प्रशासन से आग्रह किया है कि मामले को गंभीरता से लेते हुए भुगतान की स्थिति की जांच कर पात्र हितग्राहियों की लंबित राशि जल्द से जल्द जारी कराई जाए।

ज्ञापन सौंपने वाले प्रशिक्षणार्थियों में प्रमुख रूप से महेन्द्र कुमार, श्रवण कुमार, छविलाल, कौशिकी यादव, हेमलता कंवर, मंजू कुंवर, बसंती, लक्ष्मी बाई, सूर्या प्रकाश, चांदनी कुंवर, परमेश्वर कुंवर, फूलबाई, कमलेश कुंवर, ललिता बिंझवार, जमुना बिंझवार, भुवनेश्वरी बिंझवार, मिलन कुमार, रितेश कुमार, रितु बिंझवार, मनमोहन गौर, सरिता कुंवर, गायत्री चौहान एवं रमौतीन बिंझवार सहित अन्य प्रशिक्षणार्थी शामिल रहे।

प्रशिक्षणार्थियों ने उम्मीद जताई है कि जनपद पंचायत प्रशासन उनकी समस्या पर शीघ्र संज्ञान लेकर वर्षों से लंबित भुगतान की प्रक्रिया पूरी कराएगा, ताकि मेहनत और प्रशिक्षण के एवज में मिलने वाली उनकी निर्धारित राशि उन्हें प्राप्त हो सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed