--:--

बांकीमोंगरा के अंबेडकर नगर में धूमधाम से मनाई गई बाबा साहब की 135वीं जयंती, पार्षद दिव्या कुर्रे ने अर्पित की पुष्पांजलि।

0
IMG-20260414-WA0054.jpg

बांकीमोंगरा के अंबेडकर नगर में धूमधाम से मनाई गई बाबा साहब की 135वीं जयंती, पार्षद दिव्या कुर्रे ने अर्पित की पुष्पांजलि।

छत्तीसगढ़ /कोरबा भारतीय संविधान के शिल्पकार, भारत रत्न परम पूज्य बाबा साहब डॉ. भीमराव अम्बेडकर जी की 135वीं जन्म जयंती के अवसर पर बांकीमोंगरा के वार्ड क्रमांक 09, अम्बेडकर नगर में भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। क्षेत्रीय पार्षद बहन कुमारी दिव्या कुर्रे एवं पार्षद प्रतिनिधि दिलीप कुमार कुर्रे के नेतृत्व में आयोजित इस कार्यक्रम में भारी उत्साह देखने को मिला।

अम्बेडकर नगर स्थित बाबा साहब की प्रतिमा के समक्ष आयोजित इस गरिमामयी कार्यक्रम में पार्षद दिव्या कुर्रे ने बाबा साहब के मुर्ति पर माल्यार्पण किया और दीप प्रज्वलित कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। इस दौरान प्रतिमा स्थल को विशेष रूप से सजाया गया था, जहाँ सैकड़ों की संख्या में उपस्थित कार्यकर्ताओं और वार्ड वासियों ने ‘बाबा साहब अमर रहें’ के नारों के साथ अपना सम्मान प्रकट किया।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए पार्षद कुमारी दिव्या कुर्रे ने बाबा साहब के पदचिन्हों पर चलने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि बाबा साहब ने हमें शिक्षित बनने, संगठित रहने और संघर्ष करने का जो मार्ग दिखाया है, वही समाज की उन्नति का आधार है। आज का दिन उनके प्रति कृतज्ञता व्यक्त करने और उनके विचारों को जन-जन तक पहुँचाने का है।”

पार्षद प्रतिनिधि दिलीप कुमार कुर्रे और पार्षद महोदया ने इस पावन अवसर पर समस्त वार्ड वासियों, प्रदेश एवं देशवासियों को अम्बेडकर जयंती की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed