बांकीमोंगरा भाजपा मंडल और अनुसूचित जाति मोर्चा ने हर्षोल्लास के साथ मनाई बाबा साहब की जयंती।
बांकीमोंगरा भाजपा मंडल और अनुसूचित जाति मोर्चा ने हर्षोल्लास के साथ मनाई बाबा साहब की जयंती।

छत्तीसगढ़/कोरबा भारतीय संविधान के शिल्पी, भारत रत्न बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर जी की जयंती बांकीमोंगरा मंडल के अंबेडकर नगर में बड़े ही धूमधाम और गरिमापूर्ण तरीके से मनाई गई। बांकीमोंगरा भाजपा मंडल एवं अनुसूचित जाति मोर्चा के संयुक्त तत्वाधान में आयोजित इस कार्यक्रम में क्षेत्र के गणमान्य नागरिकों और कार्यकर्ताओं ने बाबा साहब के मुर्ति पर माल्यार्पण व पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया।
कार्यक्रम के दौरान उपस्थित वक्ताओं ने बाबा साहब के जीवन संघर्ष और उनके द्वारा दिखाए गए समानता के मार्ग पर प्रकाश डाला।
बाबा साहब ने समाज के अंतिम व्यक्ति को मुख्यधारा से जोड़ने का जो सपना देखा था, उसे पूरा करना ही उन्हें सच्ची श्रद्धांजलि है।
वक्ताओं ने “शिक्षित बनो, संगठित रहो और संघर्ष करो” के मूल मंत्र को आत्मसात करने का आह्वान किया।
भाजपा मंडल के पदाधिकारियों ने केंद्र व राज्य सरकार द्वारा अनुसूचित जाति के उत्थान के लिए चलाई जा रही योजनाओं की जानकारी दी।
इस कार्यक्रम में कोरबा भाजपा जिला मंत्री सतीश झा, भाजपा मंडल अध्यक्ष उदय शर्मा, भाजयुमो छ:ग पूर्व प्रदेश कोषाध्यक्ष विकास झा, अनुसूचित जाति मोर्चा के मंडल अध्यक्ष प्रमोद खाड़े, भाजपा मंडल महामंत्री श्रीमती अनिता राजपूत, मंडल कोषाध्यक्ष मुकेश अग्रवाल, युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष सूरज मिश्रा, वरिष्ठ नेता अजीत केंवट, हनुमान पांडे, पार्षद लोकनाथ सिंह कंवर, मंडल मंत्री गौरी केंवट, माधूरी केंवट, शीला महंत, निखिल सिंगोटिया, बृजेश सिंह सहित वरिष्ठ कार्यकर्ता, महिला मोर्चा, युवा मोर्चा एवं कार्यकर्तागण उपस्थित थे।
