--:--

पार्षद सुश्री दिव्या कुर्रे की पहल लाई रंग ,बांकीमोंगरा नगर पालिका में स्थापित हुआ बाबा साहब का छायाचित्र।

0
IMG-20260414-WA0027.jpg

पार्षद सुश्री दिव्या कुर्रे की पहल लाई रंग ,बांकीमोंगरा नगर पालिका में स्थापित हुआ बाबा साहब का छायाचित्र।

छत्तीसगढ़ /कोरबा नगर पालिका परिषद बांकीमोंगरा में संविधान निर्माता डॉ. भीमराव अंबेडकर जी की जयंती के पावन अवसर पर एक महत्वपूर्ण कदम उठाया गया। वार्ड क्रमांक 09 (अंबेडकर नगर) की सजग पार्षद सुश्री दिव्या कुर्रे की मांग पर प्रशासन ने त्वरित कार्रवाई करते हुए पालिका परिषद कार्यालय में बाबा साहब का छायाचित्र स्थापित किया है।

ज्ञात हो कि कल 13 अप्रैल 2026 को पार्षद सुश्री दिव्या कुर्रे ने मुख्य नगर पालिका अधिकारी (CMO) को एक औपचारिक ज्ञापन सौंपा था। इस ज्ञापन में उन्होंने इस बात पर आपत्ति और सुझाव दर्ज कराया था कि पालिका परिषद जैसे महत्वपूर्ण सार्वजनिक कार्यालय में बाबा साहब का छायाचित्र मौजूद नहीं है। उन्होंने मांग की थी कि 14 अप्रैल को उनकी जयंती के शुभ अवसर पर परिषद में सम्मानपूर्वक छायाचित्र लगाया जाए।

पार्षद की इस वाजिब मांग का सम्मान करते हुए 14 अप्रैल 2026 को बाबा जी के जयंती के अवसर पर पालिका परिषद में डॉ. भीमराव अंबेडकर जी का छायाचित्र लगाया गया। इस दौरान वहां मौजूद जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों ने बाबा साहब के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया।
पार्षद सुश्री दिव्या कुर्रे ने कहा कि यह हमारे लिए गर्व की बात है कि अब हमारे पालिका परिषद में बाबा साहब की छवि विराजमान है, जो हमें सदैव समानता और न्याय के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देती रहेगी।

पार्षद की इस सक्रियता और सफलता पर क्षेत्र के नागरिकों ने हर्ष व्यक्त किया है। अब बांकीमोंगरा नगर पालिका में आने वाले लोग संविधान निर्माता के दर्शन कर उनके आदर्शों को याद कर सकेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed