--:--

बांकीमोंगरा नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती झा ने बांटे राशन कार्ड, 24 परिवारों के चेहरे पर लौटी मुस्कान।

0
IMG-20260415-WA0025.jpg

बांकीमोंगरा नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती झा ने बांटे राशन कार्ड, 24 परिवारों के चेहरे पर लौटी मुस्कान।

छत्तीसगढ़ /कोरबा शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं को जन-जन तक पहुँचाने की कड़ी में बांकीमोंगरा नगर पालिका द्वारा एक महत्वपूर्ण पहल की गई है। नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती सोनी विकास झा ने आज नगर पालिका कार्यालय परिसर में 24 पात्र हितग्राहियों को नए राशन कार्ड वितरित किए।

काफी समय से राशन कार्ड की प्रतीक्षा कर रहे इन परिवारों के लिए यह दिन बड़ी राहत लेकर आया। श्रीमती झा ने खुद अपने हाथों से हितग्राहियों को कार्ड सौंपे। राशन कार्ड मिलते ही हितग्राहियों के चेहरे खिल उठे और उन्होंने इस त्वरित कार्यवाही के लिए अध्यक्ष व प्रशासन का आभार व्यक्त किया।

इस अवसर पर नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती सोनी विकास झा ने कहा कि हमारी प्राथमिकता है कि शासन की योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुँचे। राशन कार्ड केवल एक दस्तावेज़ नहीं है, बल्कि यह गरीब परिवारों के लिए खाद्य सुरक्षा की गारंटी है। हम लगातार प्रयास कर रहे हैं कि किसी भी पात्र व्यक्ति को राशन कार्ड या अन्य मूलभूत सुविधाओं के लिए भटकना न पड़े।

वही राशनकार्ड धारकों ने बताया कि नगर पालिका परिषद बांकीमोंगरा कार्यालय में राशन कार्ड के लिए किसी प्रकार की कोई शुल्क नहीं लिया गया, राशन कार्ड की फार्म जमा करते ही लगभग 1 से 2 माह में राशन कार्ड प्राप्त हों गया। राशन कार्ड मिलने से बच्चों का पढ़ाई सहित राशन व अन्य जरुरी कार्य के लिए काम आयेंगे।

इस दौरान 24 हितग्राहियों सहित पार्षद प्रमोद सोना व पालिका के कर्मचारीगण उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed