ऑल इंडिया फुटबॉल टूर्नामेंट आयोजन कल से प्रारंभ, पालिका अध्यक्ष श्रीमती झा सहित कई दिग्गज जनप्रतिनिधि रहेंगे उपस्थित, देखें कब- किसके बीच मैच।
छत्तीसगढ़/कोरबा जिले के नगर पालिका परिषद बांकीमोंगरा अन्तर्गत वार्ड क्रमांक 17 घुड़देवा में कल 30 अप्रैल से ऑल इंडिया फुटबॉल टूर्नामेंट का आयोजन शुभारंभ होगा। इसमें मुख्य अतिथि नगर पालिका परिषद बांकीमोंगरा अध्यक्ष श्रीमती सोनी विकास झा, अति विशिष्ट अतिथि विकास झा पूर्व प्रदेश कोषाध्यक्ष भाजयुमो छ:ग , सतीश झा जिला मंत्री भाजपा कोरबा, परमानंद सिंह जिला महामंत्री ग्रामीण कांग्रेस कोरबा, अमरजीत सिंह कार्यक्रम संरक्षक एवं विश्व हिन्दू परिषद जिलाध्यक्ष कोरबा, अजय प्रसाद पूर्व पार्षद, उदय शर्मा मंडल अध्यक्ष भाजपा बांकीमोंगरा सहित अन्य जनप्रतिनिधि उपस्थित रहेंगे। वही इस टूर्नामेंट को सफल बनाने में आयोजक पवन गुप्ता सचिव जिला फुटबॉल कोरबा, कार्यक्रम अध्यक्ष कृपा राम साहु, उपाध्यक्ष संजय आजाद ब्लॉक अध्यक्ष कांग्रेस कमेटी बांकीमोंगरा जुटें हुए हैं।
यह आयोजन घुड़देवा फुटबॉल मैदान में होगा और प्रतिदिन शाम 7 बजे से मैच प्रारंभ होगा।
इस आयोजन में प्रतिभागियों के लिए प्रथम पुरस्कार 41000 , द्वितीय पुरस्कार 21000 रखा गया है वहीं एंट्री फिस 2100 रुपए है।
देखे कब- किसके बीच फुटबॉल खेला जाएगा।




