कोरबा: इमरान के नेतृत्व में पूर्व उप मुख्यमंत्री टी.एस. बाबा का भव्य स्वागत।
कोरबा: इमरान के नेतृत्व में पूर्व उप मुख्यमंत्री टी.एस. बाबा का भव्य स्वागत।

छत्तीसगढ़ /कोरबा पूर्व उप मुख्यमंत्री एवं वरिष्ठ कांग्रेस नेता टी.एस. बाबा एवं लोकप्रिय पूर्व राजस्व मंत्री जय सिंह अग्रवाल के कोरबा आगमन पर युवा कांग्रेस एवं कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा भव्य स्वागत किया गया। कार्यक्रम का नेतृत्व मो. इमरान अली ने किया। स्वागत कार्यक्रम के दौरान कार्यकर्ताओं एवं आमजनों में भारी उत्साह देखने को मिला।
टी.एस. बाबा का फूल-मालाओं एवं गगनभेदी नारों के साथ आत्मीय स्वागत किया गया। इस अवसर पर रोहित सिंह ने कहा कि टी.एस. बाबा जी सदैव जनहित एवं युवाओं की आवाज को मजबूती से उठाते रहे हैं तथा उनके आगमन से कार्यकर्ताओं में नई ऊर्जा का संचार हुआ है।
कार्यक्रम में उपस्थित हर्ष जायसवाल ने बाबा के नेतृत्व एवं उनके जनसेवा कार्यों की सराहना करते हुए उनका अभिनंदन किया। स्वागत समारोह के दौरान राजेन्द्र सिंह, सुधीर जैन, डॉ नेताम, नत्थू यादव ,प्रकाश यादव, आशुतोष,आशीष,राहुल, विक्की, रवि, इब्रारुल, सत्या, अनिकेत, कारण, अहमद, प्रियांशु एवं बड़ी संख्या में युवा, कांग्रेस पदाधिकारी एवं स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे।
इस अवसर पर सभी ने क्षेत्र के विकास, युवाओं के हित एवं जनसमस्याओं के समाधान को लेकर चर्चा की तथा संगठन को और मजबूत बनाने का संकल्प लिया।
