--:--

पूर्व उप मुख्यमंत्री टी.एस. सिंहदेव कोरबा जिला प्रवास के तहत आज पहुंचेंगे बांकीमोंगरा।

0
IMG_20260525_084004.jpg

अजीत कुमार संवाददाता बांकीमोंगरा: पूर्व उप मुख्यमंत्री टी.एस. सिंहदेव कोरबा जिला प्रवास के तहत आज पहुंचेंगे बांकीमोंगरा।

छत्तीसगढ़ की राजनीति में बड़ा प्रभाव रखने वाले पूर्व उपमुख्यमंत्री एवं कांग्रेस के दिग्गज नेता टी.एस. सिंहदेव दो दिवसीय कोरबा जिले के प्रवास पर हैं इसी कड़ी में आज सोमवार को कोरबा जिले के बांकीमोंगरा प्रवास पर रहेंगे। उनके आगमन को लेकर पूरे क्षेत्र में कांग्रेस कार्यकर्ताओं के बीच जबरदस्त उत्साह और हलचल देखने को मिल रही है। राजनीतिक गलियारों में इस दौरे को कांग्रेस के शक्ति प्रदर्शन और संगठन को धार देने की बड़ी कवायद के रूप में देखा जा रहा है।

जानकारी के अनुसार आज सोमवार शाम 5 बजे टी.एस. सिंहदेव बांकीमोंगरा चौक स्थित सांसद प्रतिनिधि प्रदीप अग्रवाल के निवास पहुंचेंगे, जहां उनका भव्य स्वागत किया जाएगा। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में कांग्रेस पदाधिकारी, कार्यकर्ता, युवा, महिलाएं और आम नागरिक शामिल होंगे।

बताया जा रहा है कि इस दौरान टी.एस. सिंहदेव कार्यकर्ताओं से सीधा संवाद करेंगे और क्षेत्र की जमीनी समस्याओं, संगठनात्मक गतिविधियों तथा आगामी राजनीतिक रणनीतियों पर चर्चा करेंगे। लंबे समय बाद किसी बड़े कांग्रेस नेता के बांकीमोंगरा आगमन को लेकर कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह है और कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए तैयारियां युद्धस्तर पर जारी हैं।

सांसद प्रतिनिधि प्रदीप अग्रवाल ने कहा कि यह दौरा कांग्रेस कार्यकर्ताओं में नई ऊर्जा भरने वाला साबित होगा। उन्होंने दावा किया कि कांग्रेस संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने और जनता की आवाज को मजबूती से उठाने के उद्देश्य से यह महत्वपूर्ण कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है।

प्रदीप अग्रवाल ने क्षेत्रवासियों से अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर कार्यक्रम को ऐतिहासिक बनाने की अपील की है। उन्होंने कहा कि टी.एस. सिंहदेव जैसे वरिष्ठ और लोकप्रिय नेता का बांकीमोंगरा आगमन पूरे क्षेत्र के लिए गौरव की बात है। इससे कार्यकर्ताओं को संगठन की नीतियों और भविष्य की रणनीतियों को करीब से समझने का अवसर मिलेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *