पूर्व उपमुख्यमंत्री टी.एस. सिंहदेव ने घुड़देवा में किया ‘चाय टपरी’ का भव्य शुभारंभ, पूर्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल भी रहे मौजूद।
अजीत कुमार संवाददाता बांकीमोंगरा:- पूर्व उपमुख्यमंत्री टी.एस. सिंहदेव ने घुड़देवा में किया ‘चाय टपरी’ का भव्य शुभारंभ, पूर्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल भी रहे मौजूद।

छत्तीसगढ़/कोरबा क्षेत्र में व्यापार और स्थानीय व्यवसायों को बढ़ावा देने के सिलसिले में सोमवार घुड़देवा में एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। छत्तीसगढ़ के पूर्व उपमुख्यमंत्री टी.एस. सिंहदेव ( बाबा साहब ) दो दिवसीय कोरबा प्रवास के दौरान वे घुड़देवा में शिरकत करते हुए घुड़देवा स्थित एक नई ‘चाय टपरी’ का फीता काटकर विधिवत शुभारंभ किया।
पूर्व पार्षद पवन गुप्ता के नेतृत्व में जोरदार स्वागत
कार्यक्रम का आयोजन पूर्व पार्षद पवन गुप्ता के नेतृत्व में किया गया। टी.एस. सिंहदेव के घुड़देवा पहुँचने पर पवन गुप्ता और उनके समर्थकों द्वारा फूलों के हार और आतिशबाजी के साथ उनका भव्य और आत्मीय स्वागत किया गया। इस दौरान स्थानीय ग्रामीणों और कार्यकर्ताओं में भारी उत्साह देखने को मिला।

चाय और नमकीन बिस्किट का लिया आनंद
फीता काटने और उद्घाटन की रस्म पूरी करने के बाद, पूर्व उपमुख्यमंत्री टी.एस. सिंहदेव और कार्यक्रम में विशेष रूप से उपस्थित पूर्व राजस्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल ने आम जनता के बीच समय बिताया। दोनों दिग्गज नेताओं ने टपरी की गर्मागर्म चाय और नमकीन बिस्किट का आनंद लिया और संचालक को नए व्यवसाय के लिए उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं।

इस दौरान सिंहदेव ने कहा कि छोटे व्यवसाय ही स्थानीय अर्थव्यवस्था की रीढ़ होते हैं। ऐसी चाय टपरियाँ न केवल रोजगार का साधन बनती हैं, बल्कि लोगों के मिलन और चर्चा का एक बेहतरीन केंद्र भी होती हैं।
उद्घाटन के दौरान टी.एस. सिंहदेव सहित पूर्व राजस्व मंत्री जय सिंह अग्रवाल, जिलाध्यक्ष मनोज चौहान एवं कांग्रेस के दिग्गज नेता व कार्यकर्तागण उपस्थित थे।
