पूर्व उपमुख्यमंत्री टी.एस. सिंहदेव दो दिवसीय कोरबा प्रवास के दौरान पहुंचे बांकीमोंगरा , कांग्रेस कार्यकर्ताओं से किया भेंट मुलाकात।
पूर्व उपमुख्यमंत्री टी.एस. सिंहदेव दो दिवसीय कोरबा प्रवास के दौरान पहुंचे बांकीमोंगरा , कांग्रेस कार्यकर्ताओं से किया भेंट मुलाकात ।

छत्तीसगढ़/कोरबा छत्तीसगढ़ के पूर्व उपमुख्यमंत्री और वरिष्ठ कांग्रेस नेता टी.एस. सिंहदेव अपने दो दिवसीय प्रवास के तहत कोरबा जिले के बांकीमोंगरा पहुंचे। यहाँ पहुँचने पर स्थानीय कांग्रेस पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने उनका भव्य स्वागत किया। इस दौरान उन्होंने कार्यकर्ताओं से सीधे भेंट-मुलाकात की और क्षेत्र की राजनीतिक व सामाजिक स्थिति पर गहन चर्चा की।
संगठन की मजबूती और आगामी रणनीतियों पर मंथन
बैठक के दौरान टी.एस. सिंहदेव ने जमीनी स्तर पर पार्टी को मजबूत करने और जनता से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठाने पर जोर दिया। कार्यकर्ताओं से संवाद करते हुए उन्होंने कहा कार्यकर्ता ही पार्टी की असली रीढ़ हैं। जनता के सुख-दुख में उनके साथ खड़े रहना और उनकी आवाज़ बनना हमारी पहली प्राथमिकता होनी चाहिए।
पूर्व उपमुख्यमंत्री सिंहदेव ने एक-एक कर कार्यकर्ताओं की बातें सुनीं और क्षेत्र की समस्याओं की जानकारी ली।
क्षेत्र में पार्टी की गतिविधियों को तेज करने और जनसंपर्क अभियान को मजबूत बनाने पर विशेष रणनीति तैयार की गई। बैठक में स्थानीय स्तर पर विकास कार्यों की स्थिति और जनहित से जुड़े कई महत्वपूर्ण विषयों पर गंभीर मंथन हुआ।
इस भेंट-मुलाकात कार्यक्रम में बांकीमोंगरा और आस-पास के क्षेत्रों के वरिष्ठ कांग्रेस नेता, ब्लॉक अध्यक्ष, युवा कांग्रेस, महिला कांग्रेस और बड़ी संख्या में सक्रिय कार्यकर्ता उपस्थित रहे। सिंहदेव के इस दौरे से स्थानीय कार्यकर्ताओं में भारी उत्साह देखने को मिला।
बाबा टी.एस. सिंहदेव कोरबा से निकलकर सर्वमंगला, बरमपुर, कुसमुंडा, कुचेना , बलगी से घुड़देवा में पूर्व पार्षद पवन गुप्ता के चाय दुकान का फिता काटकर शुभारंभ किया, तत्पश्चात वरिष्ठ कांग्रेस नेता परमानंद सिंह निवास स्थान पहुंचकर कार्यकर्ताओं से मुलाकात किया। जिसके बाद वे सीधे बांकीमोंगरा के मुख्य चौक पहुंचे जहां सांसद प्रतिनिधि प्रदीप अग्रवाल के निवास स्थान में कार्यकर्ताओं से मुलाकात किया तत्पश्चात सिंहदेव वरिष्ठ अधिवक्ता व कांग्रेस नेता अमित सिन्हा के निवास स्थान पहुंचे वहां सिन्हा के परिवारों और कार्यकर्ताओं से मुलाकात कर कई अहम चर्चा किया गया। उससे पहले मनोरंजन मंदिर क्लब के पास कांग्रेस नेता अखिलेश सिंह ( मल्लू ) , अमित सिन्हा, बंटी खान, वसीम अहमद ( बिट्टू खान ) और पार्षद फणीधर कर्ष के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं के द्वारा टी.एस. सिंहदेव का ढोल बाजे व आतिशबाजी के साथ भव्य स्वागत किया गया इस दौरान पीपीसी महामंत्री हरिश परसाई, जिलाध्यक्ष मनोज चौहान सहित कई कद्दावर नेता उपस्थित थे।

