तिलकेजा में सामूहिक महामृत्युंजय मंत्र का जाप, हनुमान चालीसा का पाठ एवं श्रीरामस्तुति कर रामपुर विधानसभा के कार्यकर्ता ने दी पी एम मोदी को बधाई।
गौतम कुमार संवाददाता उरगा:
छत्तीसगढ़/कोरबा देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी को सबसे लंबे समय तक लगातार सेवा करने वाले निर्वाचित प्रधानमंत्री बनने का ऐतिहासिक गौरव प्राप्त हुआ है। इस शुभ अवसर पर माननीय प्रधानमंत्री जी के दीर्घायु, उत्तम स्वास्थ्य एवं यशस्वी जीवन तथा राष्ट्र की निरंतर प्रगति एवं समृद्धि की कामना हेतु रामपुर विधानसभा स्तर पर उरगा मंडल के ग्राम तिलकेजा स्थित ‘गौरा साहून दाई मंदिर’ में कार्यक्रम संयोजक एवं मण्डल अध्यक्ष किशन साव के नेतृत्व में तथा उरगा मण्डल प्रभारी एवं जिला महामंत्री अजय विश्वकर्मा के विशिष्ट आतिथ्य में सामूहिक हनुमान चालीसा का पाठ, श्रीरामस्तुति एवं महामृत्युंजय मंत्र का 108 बार सामूहिक जाप किया गया।
सर्वप्रथम उपस्थित कार्यकर्ताओं ने गौरा साहून दाई, शिव जी एवं परिवार की विशेष पूजा अर्चना किया, तत्पश्चात मोदीजी का चित्रक समक्ष रखकर सभी ने तिलक लगाकर अपना भाव अर्पित किया।
देवी देवताओं के जयकारे एवं
” नरेन्द्र मोदी स्वस्थ रहें, नरेन्द्र मोदी दीर्घायु रहें ” के नारे से गूंज उठा परिसर।
इस पुनीत एवं आध्यात्मिक कार्यक्रम में रामपुर विधानसभा क्षेत्र के जिला, मंडल, शक्तिकेंद्र एवं बूथ स्तर के पदाधिकारीगण/ कार्यकर्ताओं की गरिमामयी उपस्थिति रही जिनमें प्रमुख रूप से
भाजपा जिला महामंत्री एवं मंडल प्रभारी अजय विश्वकर्मा , जिला मंत्री अजय कंवर जी, मंडल अध्यक्ष किशन साव , मंडल अध्यक्ष बरपाली मण्डल ओम प्रकाश साहू , रजनीश मिश्रा , मगर चंद कश्यप , गिरधारी राजवाड़े , पवन मैत्री , संजय वैष्णव , पवन कुमार कंवर , श्रीमती पुष्पा कुमार , कुमार सिंह कुमार , प्रतिमा सोनवानी , राम मनोहर सोनी , अशोक पांडे , दुर्गा देवी जयसवाल , मालती वैष्णव , प्रमोद यादव, प्रवीण साहू , रविंद्र सोनी , बोधन दास , प्रदीप राव , ज्ञान सिंह कंवर , विक्रम गायकवाड़ , आशीष प्रजापति , शिवदयाल , भोलाराम , भागवत पटेल , अभिषेक पटेल , शिवकुमार , राकेश कुमार , पिंटू , रामेश्वर कुमार , शत्रुघन कुमार , शैलेश , किरित निर्मलकर , महावीर राजपूत , गिरधारी कैवर्त , सीताराम कैवर्त , गजेंद्र वैष्णव , उत्तरा यादव सहित उरगा मण्डल, बरपाली मण्डल, करतला मण्डल एवं रामपुर विधानसभा से कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
